जुर्माने के दबाव में गूगल, EU कार्रवाई के खिलाफ कंपनी का विरोध जारी
व्यापार: यूरोपीय आयोग द्वारा नई डिजिटल प्रतिस्पर्धा जांच शुरू करने के ठीक दूसरे दिन, शुक्रवार को गूगल ने अपनी विज्ञापन सेवाओं में बड़े बदलावों की घोषणा की। गूगल प्रवक्ता ने कहा, हमारा प्रस्ताव बिना किसी व्यवधानकारी विभाजन के इस फैसले का पूर्ण समाधान करता है। इससे उन हजारों यूरोपीय प्रकाशकों और विज्ञापनदाताओं को नुकसान होगा जो अपने व्यवसाय को बढ़ाने के लिए गूगल टूल का इस्तेमाल करते हैं।
हालांकि कंपनी ने कहा, वह अभी भी यूरोपीय संघ (ईयू) के फैसले से असहमत है और जुर्माने के विरुद्ध अपील की योजना बना रही है। गूगल का यह कदम ब्रुसेल्स द्वारा कंपनी पर अपनी विज्ञापन सेवाओं को कथित रूप से तरजीह देने के लिए 2.95 अरब यूरो का प्रतिस्पर्धा-विरोधी जुर्माना लगाने के दो माह बाद आया है।
गूगल योजना में उत्पाद परिवर्तन शामिल
गूगल की नई योजना में तत्काल उत्पाद परिवर्तन शामिल हैं। इनमें प्रकाशकों को गूगल ऐड मैनेजर पर विभिन्न बोलीदाताओं के लिए अलग-अलग न्यूनतम मूल्य निर्धारित करने का विकल्प देना शामिल है। कंपनी ने यह भी कहा कि वह प्रकाशकों और विज्ञापनदाताओं के लिए अपने उपकरणों की अंतर-संचालनीयता में सुधार करेगी ताकि हितों के टकराव पर यूरोपीय संघ की चिंताओं का समाधान किया जा सके। गूगल अमेरिका में भी जांच का सामना कर रहा है।
जर्मनी की कोर्ट में 54.2 करोड़ रुपये का जुर्माना
बर्लिन। जर्मनी की एक कोर्ट ने गूगल को बड़ा झटका देते हुए जर्मन मूल्य-तुलना प्लेटफॉर्म आइडियलो को 54.2 करोड़ रुपये का हर्जाना देने का आदेश दिया है। कोर्ट ने पाया, गूगल ने बाजार में अपनी मजबूत पकड़ का दुरुपयोग किया। आइडियलो ने आरोप लगाया था कि गूगल ने 2008 से 2023 के बीच मूल्य-तुलना सेवाओं के बाजार में अनुचित लाभ उठाया।


भारत के विकेटकीपर-बल्लेबाज ने किया कमाल, बिना दौड़े 94 रन और वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी
हाईकोर्ट ब्रेकिंग: शराब घोटाले के आरोपी चैतन्य बघेल की किस्मत का फैसला आज? जानें जमानत याचिका पर क्या हुआ?
इंदौर में कलेक्ट्रेट पर जमकर हंगामा, पुलिस ने पानी की बौछार चलाकर खाली कराया परिसर
बड़ी खबर: CM साय ने की मप्र विधानसभा अध्यक्ष से सौजन्य भेंट, क्या दोनों राज्यों के बीच होगी नई पहल?
बड़ी खबर: 14 दिसंबर से CG विधानसभा सत्र, उपलब्धियों पर चर्चा...जानें इस सत्र में क्या-क्या होगा खास?
अधिक मास अलर्ट: साल 2026 में आ रहा है 'पुरुषोत्तम मास', भूलकर भी न करें ये 3 काम, वरना होगा भारी नुकसान!
सपा में बड़ा उलटफेर संभव? अखिलेश यादव ने पूर्व विधायक से की गुपचुप मुलाकात! जानें क्या है 'हाथ पकड़ने' का राज?
छत्तीसगढ़ को मिले 3 नए IAS अफसर, जानें कौन हैं ये अफसर? जल्द संभालेंगे बड़ी जिम्मेदारी!
निवेशकों के लिए चुनौतीपूर्ण शुरुआत, सेंसेक्स 316 अंक और निफ्टी 26100 के नीचे
Bigg Boss 19 का खिताब गौरव खन्ना के नाम, जनता ने सोशल मीडिया पर जताई खुशी