राज्यपाल ने भोपाल में और सीएम शिवराज ने जबलपुर में किया ध्वजारोहण
भोपाल । गणतंत्र दिवस पर गुरुवार को भोपाल के लालपरेड ग्राउंड पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह राज्यपाल के साथ रहेंगे। वहीं, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जबलपुर और मध्य प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष गिरीश गौतम ने रीवा में तिरंगा फहराया।
सीएम शिवराज के संदेश का करेंगे वाचन
इसके अलावा 29 मंत्री एवं 20 कलेक्टरों ने प्रदेश के विभिन्न जिलों में ध्वज फहराया और जनता के नाम मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया।
कौन मंत्री ने कहां किया ध्वजारोहण
मंत्री डा. नरोत्तम मिश्रा दतिया, गोपाल भार्गव सागर, विजय शाह खंडवा, तुलसीराम सिलावट इंदौर, जगदीश देवड़ा मंदसौर, बिसाहूलाल सिंह अनूपपुर, यशोधरा राजे सिंधिया शिवपुरी, मीना सिंह मांडवे उमरिया, कमल पटेल हरदा, गोविंद सिंह राजपूत दमोह, बृजेंद्र प्रताप सिंह पन्ना, विश्वास सारंग विदिशा, डा. प्रभुराम चौधरी रायसेन, डा. महेंद्र सिंह सिसोदिया गुना, प्रद्युम्न सिंह तोमर ग्वालियर, प्रेमसिंह पटेल बड़वानी, ओमप्रकाश सकलेचा नीमच, उषा ठाकुर देवास, डा. अरविंद सिंह भदौरिया भिंड, डा. मोहन यादव उज्जैन, हरदीप सिंह डंग रतलाम, राजवर्धन सिंह दत्तीगांव धार, इंदर सिंह परमार शाजापुर, राम खेलावन पटेल सतना, राम किशोर कांवरे बालाघाट, बृजेंद्र सिंह यादव अशोकनगर और ओपीएस भदौरिया निवाड़ी में ध्वजारोहण किया।
इन जिलों में कलेक्टरों ने किया ध्वजारोहण
खरगोन, झाबुआ, आलीराजपुर, बुरहानपुर, आगर-मालवा, सीधी, सिंगरौली, शहडोल, छतरपुर, टीकमगढ़, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, कटनी, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला और डिंडौरी में मुख्य समारोह में कलेक्टरों ने किया ध्वजारोहण।


भारत-ब्राजील ट्रेड डील: 2030 तक 30 अरब डॉलर का लक्ष्य, चीन पर निर्भरता कम होगी..
दिल्ली हाई अलर्ट पर: आतंकी साजिश की आशंका, धार्मिक स्थलों और ऐतिहासिक इलाकों की सुरक्षा कड़ी
J&K और पंजाब को दहलाने की थी साजिश….. अलग-अलग स्थानों पर मिली संदिग्ध IED, बढ़ाई सुरक्षा
आज दो बड़े मैच खेलेगी टीम इंडिया.. बांग्लादेश को लड़कियां और SA को लड़के सिखाएंगे सबक
केंद्रपाड़ा स्कूल कांड: छात्र के साथ दुष्कर्म मामले में 5 कर्मचारी हिरासत में
अफगानिस्तान पर पाकिस्तान का हवाई हमला: महिलाओं और बच्चों समेत 20 लोगों की जान गई
अब आखिरी वक्त तक सुविधा: करंट चार्ट से पहले बोर्डिंग स्टेशन बदलने की तैयारी
पंचायतों में करोड़ों की अनियमितताएं उजागर, मृतकों के नाम पर पेंशन भुगतान
PM Kisan Yojana: 22वीं किस्त का इंतजार खत्म? जानें कब आएंगे ₹2000
MP News: दुष्कर्म और POCSO मामलों में DNA टेस्ट अनिवार्य, लापरवाही पर कार्रवाई