विजयादशमी पर पुलिस लाइन में भव्य शस्त्र पूजन समारोह आयोजित, जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों कि पूजन में भागीदारी
उज्जैन। शनिवार को अधर्म पर धर्म की विजय के प्रतीक विजयादशमी के पर्व पर देवास रोड़ स्थित पुलिस लाइन में शस्त्र पूजन किया गया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों ने पारंपरिक वस्त्र धोती कुर्ता धारण कर वैदिक विधि से शक्ति स्वरूपा मां काली की पूजा अर्चना कर हवन किया।
शक्ति और विजय के प्रतीक के रूप में शस्त्रों का भव्य पूजन सम्पन्न
इसके पश्चात शक्ति, साहस और विजय के प्रतीक के रूप में शस्त्रों का पूजन किया गया। पूजन के बाद आदि शक्ति मां अंबे की आरती की गई। इस दौरान सांसद श्री अनिल फिरोजिया, विधायक श्री अनिल जैन कालूहेड़ा, श्री सतीश मालवीय, डॉ तेजबहादुर सिंह चौहान, महापौर श्री मुकेश टटवाल, नगर निगम सभापति श्रीमती कलावती यादव, आईजी श्री संतोष कुमार सिंह, संभागायुक्त श्री संजय गुप्ता, डीआईजी श्री नवनीत भसीन, कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप शर्मा, सीईओ जिला पंचायत श्रीमती जयति सिंह, श्री नरेश शर्मा, अन्य गणमान्य नागरिक तथा पुलिस लाइन के समस्त अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे। पूजन के पश्चात सभी ने नागरिकों को विजयादशमी पर्व पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं।


मध्यप्रदेश पुलिस की तकनीक के उपयोग और मैदानी कार्रवाई से बालाघाट में सर्राफा व्यापारियों से हुई लूट की वारदातों का हुआ खुलासा
मध्यप्रदेश में सरलीकृत 25 नीतियों से बढ़ रही विकास की गति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
रायपुर की फुटबॉल अकादमी से टीम इंडिया तक किरण की उड़ान, रूस के खिलाफ दिखाएंगी दम
उप मुख्यमंत्री अरुण साव निकले स्कूटी पर, शहर भ्रमण कर सफाई और निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण
मध्यप्रदेश में 90 हजार करोड़ के निवेश प्रस्ताव
फार्मा, बायोटेक और मेडिकल डिवाइस सेक्टर में निवेश का प्रमुख केंद्र बनेगा मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
पर्यावरण जागरूकता से बनेगा जिम्मेदार पर्यटन, केंद्रीय सचिव कुमार ने बताया जरूरी कदम
ग्रीक-रोमन साहित्य को नए रूप में ढालने वाली ऐन कार्सन को साहित्य का नोबेल
कांग्रेस मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन से सियासी हलचल, BJP महिला मोर्चा ने महिला पुलिसकर्मियों का मुद्दा उठाया
राजघाट पर धरने को लेकर सियासी हलचल, विपक्षी सांसद निकले; राहुल बोले- हमें रोका जा रहा