GST और ITR फाइल करने वालों ने भी ले लिया BPL कार्ड, बड़ा खुलासा
छत्तीसगढ़ में राशन कार्ड सत्यापन के दौरान खाद्य विभाग को 10 हजार से ज्यादा ऐसे राशन कार्डों की जानकारी मिली है, जो नियमों के खिलाफ बने हैं. जिन पर कार्यवाही करते हुए विभाग कार्डों को निरस्त करेगा.
इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने वालों के पास BPL कार्ड
विभाग द्वारा की गई जांच के दौरान पता चला है कि ये वो लोग हैं जिन्होंने GST और इनकम टैक्स रिटर्न भी दाखिल किया है. इतना ही नहीं जिनके पास एक हेक्टेयर से ज्यादा जमीन है, उन्होंने भी BPL कार्ड बनवा लिया है. जांच में पुख्ता प्रमाण मिलने के बाद इन राशन कार्डों को निरस्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. ऐसे सभी कार्डों को ऑनलाइन ब्लॉक करना शुरू कर दिया गया है.
10 हजार होंगे निरस्त
ऐसे सभी कार्डों को ऑनलाइन ब्लॉक करना शुरू कर दिया गया है. कार्ड ब्लॉक करने पर किसी को आपत्ति है तो वे राशन दुकानदारों या विभाग के पास आपत्ति दर्ज करवा सकते हैं. राज्य में ऐसे राशन कार्डों की संख्या 62 हजार 813 बताई जा रही है. राजधानी में इनकी संख्या 10361 है. जिले में 640 लोग ऐसे हैं जो जीएसटी रिटर्न भरते हैं और बीपीएल का राशन कार्ड भी बनवा लिया है। इन सभी की पहचान आधार, पैन और राशन कार्ड को लिंक करने के बाद मिली है.
कलेक्टर बोले- पैसे की वसूली होगी
कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने फर्जी राशन कार्डों को लेकर खाद्य विभाग के अफसरों की बैठक लेकर दो टूक कहा कि जांच के काम में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. जिला खाद्य नियंत्रक भूपेंद्र मिश्रा ने बताया कि हजारों की संख्या में ऐसे एपीएल राशन कार्डों की भी जानकारी मिली है जो पिछले तीन साल से राशन ले रहे हैं. इनसे पूरे पैसे की वसूली होगी.


‘कांग्रेस खत्म हो रही’, अमित शाह का बंगाल में बड़ा बयान
तीन जहाजों पर गोलियां, ईरान की कार्रवाई से वैश्विक चिंता बढ़ी
टिफिन में परांठे हो जाते हैं कड़े? सुबह से शाम तक नरम रखने के लिए अपनाएं ये 5 जादुई टिप्स।
सियासी संग्राम तेज, खरगे के बयान को लेकर BJP ने EC का दरवाजा खटखटाया
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर गरजे फाइटर जेट्स, लोगों ने देखा अद्भुत नजारा
क्या आपका पीरियड फ्लो कम हो गया है? तनाव और डाइट हो सकते हैं जिम्मेदार
कानून-व्यवस्था पर सवाल: होमस्टे में विदेशी महिला से दुष्कर्म मामला
तिलक वर्मा का पावर प्ले: टी20 करियर का 5वां शतक जड़कर मुंबई को दिलाई सीजन की पहली बड़ी जीत।
मौसम अपडेट: जबलपुर में लू का 'येलो अलर्ट', 4 बजे तक घर में रहने की अपील।