गुलमर्ग हिमस्खलन से दो की मौत, चार को बचाया गया
श्रीनगर| जम्मू एवं कश्मीर के गुलमर्ग स्की रिसॉर्ट में बुधवार को आए हिमस्खलन में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य को बचा लिया गया। हिमस्खलन में मारे गए दोनों व्यक्ति कथित तौर पर विदेशी हैं। इनकी पहचान की जा रही है। अधिकारियों ने कहा कि बचाए गए लोग भी विदेशी पर्यटक हैं।
गुलमर्ग के अफरवाट हाइट्स में एक बड़े हिमस्खलन से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य को बचा लिया गया।
आगे कहा गया, "हिमस्खलन की सूचना मिलने के बाद बड़े पैमाने पर बचाव अभियान शुरू किया गया। हिमस्खलन से मारे गए दो लोगों के शव बरामद कर लिए गए, जबकि चार लोगों को जिंदा बचा लिया गया।"
अधिकारियों ने कहा, यह पता लगाने के लिए बचाव अभियान अभी भी जारी है कि कहीं और शव हिमस्खलन के मलबे में दबे तो नहीं हैं।


राघव चड्ढा ने संसद में उठाया ‘राइट टू रिकॉल’ का मुद्दा” जानिए किन देशों में लागू है यह व्यवस्था?
रीवा आ रहे नव सेना प्रमुख एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी, इन प्रोग्राम्स में होंगे शामिल
'विशेषाधिकार' प्रस्ताव के सवाल पर मीडिया पर भड़के राहुल गांधी, लगाये गंभीर आरोप
विदिशा में बारातियों से भरी कार हादसे का शिकार, 3 लोगों की मौत, 7 गंभीर घायल
10वीं की परीक्षा आज से शुरू! एग्जाम हॉल में घुसने से पहले छात्र जरूर पढ़ें ये 5 जरूरी नियम, वरना हो सकती है परेशानी
BJP ने असम–पश्चिम बंगाल चुनाव में छत्तीसगढ़ नेताओं को सौंपी अहम जिम्मेदारी