ब्रेकफास्ट में हेल्दी और टेस्टी: पनीर भुर्जी सैंडविच सबसे बेस्ट विकल्प
नई दिल्ली। क्या आप भी सुबह की भागदौड़ में कुछ ऐसा ढूंढते हैं जो पेट भरने के साथ मन को भाए और बनाने में भी आसान हो? अगर हां, तो भूल जाइए पोहा, उपमा या ब्रेड-बटर वाला पुराना रूटीन। जी हां, आज हम आपके लिए लेकर आए हैं एक ऐसा नाश्ता जो सिर्फ 10 मिनट में तैयार हो जाता है और इसका स्वाद सीधे दिल में उतरता है। आइए, आपको बताते हैं दिन की हेल्दी शुरुआत के लिए पनीर भुर्जी सैंडविच बनाने का आसान तरीका।
इसलिए बेस्ट है पनीर भुर्जी सैंडविच
पनीर भुर्जी सैंडविच सिर्फ स्वादिष्ट ही नहीं, बल्कि पोषण से भी भरपूर है। पनीर प्रोटीन का एक बेहतरीन सोर्स होता है, जो आपको दिन भर के लिए एनर्जी देता है। साथ ही, इसमें मिलाई गई सब्जियां और मसाले इसे और भी हेल्दी और फ्लेवरफुल बनाते हैं। आइए, जानते हैं इसे बनाने का आसान तरीका।
सामग्री
पनीर: 150 ग्राम (कद्दूकस किया हुआ)
ब्रेड स्लाइस: 4
प्याज़: 1 (बारीक कटा हुआ)
टमाटर: 1 (बारीक कटा हुआ)
हरी मिर्च: 1 (बारीक कटी हुई)
अदरक-लहसुन का पेस्ट: आधा चम्मच
धनिया पत्ती: थोड़ी सी (बारीक कटी हुई)
मसाले: हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, गरम मसाला (सब आधा-आधा चम्मच)
नमक: स्वादानुसार
तेल या घी: 2 चम्मच
विधि
सबसे पहले एक पैन में तेल गरम करें। इसमें बारीक कटा हुआ प्याज और हरी मिर्च डालकर सुनहरा होने तक भूनें।
अब अदरक-लहसुन का पेस्ट डालें और एक मिनट तक पकाएं।
इसके बाद, कटा हुआ टमाटर डालें और तब तक पकाएं जब तक वो नरम न हो जाएं।
अब इसमें सभी सूखे मसाले (हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर, गरम मसाला) और नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें।
मसालों को 30 सेकंड के लिए भूनें, फिर इसमें कद्दूकस किया हुआ पनीर डालें।
पनीर को मसाले के साथ अच्छी तरह मिलाएं और 2-3 मिनट तक पकाएं। आखिर में कटी हुई धनिया पत्ती डालकर गैस बंद कर दें।
इतना सब करने के बाद, दो ब्रेड स्लाइस लें और उन पर थोड़ा-सा मक्खन या घी लगाएं।
अब ब्रेड पर तैयार की हुई पनीर भुर्जी की स्टफिंग अच्छी तरह से फैला दें।
दूसरी ब्रेड से इसे बंद करें और सैंडविच मेकर या तवे पर सुनहरा और कुरकुरा होने तक सेक लें।
आपका गरमा-गरम पनीर भुर्जी सैंडविच तैयार है। इसे सॉस या हरी चटनी के साथ परोसें और अपने नाश्ते का मजा लें।


23 फरवरी से लगेगा होलाष्टक, 9 दिन तक बंद रहेंगे शादी-विवाह
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (17 फ़रवरी 2026)
मुख्य सचिव ने मंत्रालय महानदी भवन में नवा अंजोर विजन@ 2047 मॉनिटरिंग पोर्टल की समीक्षा की
आधुनिक कृषि यंत्रों एवं उन्नत तकनीक से छत्तीसगढ़ का किसान बन रहे हैं आत्मनिर्भर
चिकित्सकों की सतर्कता से बची प्रसूता की जान,पेरिपार्टम कार्डियक अरेस्ट के बाद सफल इलाज
सायबर पंजीयन कार्यालय से पेपरलेस और कैशलेस प्रक्रिया को मिलेगा प्रोत्साहन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
पूरक पोषण आहार यूनिट का शुभारंभ
जनजातीय बहुल क्षेत्रों में डिजिटल क्रांति की ओर सरकार की उल्लेखनीय पहल
कटघोरा वनमंडल की सतर्कता से तेंदुए का सफल रेस्क्यू और शिकारी गिरफ्तार