देश के कई हिस्सों में हीटवेव का अलर्ट जारी
देश के कई हिस्सों में फिलहाल गर्मी से कोई राहत नहीं मिली है। हालांकि, मानसून के आगमन से कई राज्यों में इस समय बारिश हो रही है। वहीं, यूपी, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ समेत पंजाब में चिलमिलाती गर्मी और लू का कहर जारी रहेगा। मंगलवार को चूरु, सिरसा, हिसार, रोहतक, नारनौल, बंठिडा समेत लूधियाना में अधिकतम तापमान 43 से 45 डिग्री के बीच दर्ज किया गया।राजधानी दिल्ली इस समय चिलमिलाती और उमस वाली गर्मी से परेशान है। हालांकि,आज यानी 5 से 7 जून तक दिल्ली में गरज के साथ हल्की बारिश होने के आसार हैं। IMD के मुताबिक, इस हफ्ते दिल्ली का अधिकतम तापमान 42 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।मौसम विभाग के अनुसार, मेघालय,उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, मणिपुर, केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने का अनुमान है। वहीं, मध्य प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर धूल भरी आंधी चल सकती है। अगले 7 दिनों के दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा तथा उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में गरज, बिजली और तेज हवाएं (30-40 किमी प्रति घंटे) चलने की संभावना है।


हरदा के डायल-112 हीरोज: सूझबूझ और साहस से टली बड़ी दुर्घटना
विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य को लेकर कोचिंग संस्थानों के लिए नए नियमों पर मंथन
महिला अपराधों की विवेचना में सुधार हेतु एक दिवसीय कार्यशाला सम्पन्न
लोकमाता देवी अहिल्या बाई होल्कर से प्रेरणा लेकर करे राष्ट्र निर्माण: राज्यपाल पटेल
गुजरात में समुद्री रास्ते से तस्करी नाकाम, पोरबंदर के पास भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद
राजस्व विभाग ने जारी किए पदस्थापना आदेश
मध्य प्रदेश बजट से आदिवासी समाज को उम्मीदें, लेकिन कुपोषण खत्म करने की चुनौती बरकरार
तमिलनाडु बीजेपी प्रमुख ने तृषा को लेकर की विवादित टिप्पणी, विवाद बढ़ने पर मांगी माफी
अनुप्रिया पटेल का बयान: AI डॉक्टरों की जगह नहीं, उन्हें सपोर्ट करने के लिए बना