एयरपोर्ट में अव्यस्था को लेकर हाईकोर्ट ने लगाई फटार
बिलासपुर। स्थानीय रेलवे क्रासिंग में बच्चों के जान के जोखिम और रायपुर के एयरपोर्ट क्षेत्र में टैक्सी वालों की गुंडागर्दी पर हाईकोर्ट ने कड़ाई की है। गुरुवार को चीफ जस्टिस सिन्हा ने बिलासपुर रेलवे क्षेत्र में पार्किंग की समस्या और अवैध वसूली को लेकर जमकर नाराजगी जताई। उन्होंने इस मामले में भी कलेक्टर से कहा कि रेलवे की समस्या पर कौन ध्यान देगा। इस पर कलेक्टर ने डीआरएम से चर्चा करने की बात कही। कोर्ट ने रेलवे के डीआरएम से इस मामले में शपथ पत्र के साथ जवाब मांगा है। साथ ही कहा कि इस तरह की अव्यवस्थाओं को दूर करने का प्रयास करें। जनहित याचिका पर अगली सुनवाई कोर्ट ने 5 जनवरी को तय की है। कोर्ट ने रायपुर एयरपोर्ट में गुंडागर्दी को लेकर भी जवाब मांगा है।
उल्लेखनीय है कि रायपुर एयरपोर्ट में एक सप्ताह पहले एक गर्भवती महिला अपने बेटे के साथ आई थी। उनकी पहले से ही कैब की बुकिंग थी लेकिन एयरपोर्ट के टैक्सी वालों ने उन्हें कैब में बैठने नहीं दिया। इस वजह से वे 6-7 साल के बेटे के साथ करीब एक किलोमीटर तक पैदल ही चलती रहीं। इस दौरान प्राइवेट टैक्सी वाला भी साथ चलता रहा। वो महिला को धमकी भी दे रहा था कि वो उसे किसी दूसरी टैक्सी में बैठने नहीं देगा। विवाद बढ़ता देख महिला राजेंद्रनगर थाने पहुंची। वहां कुछ टैक्सी वाले भी आ गए। थाने में भी टैक्सी वालों ने महिला से बहसबाजी की। इसी तरह रायपुर एयरपोर्ट में टैक्सी वालों के रोज-रोज के विवाद ने आने-जाने वाले यात्रियों को परेशान कर दिया है।
बिलासपुर रेलवे स्टेशन में पार्किंग के नाम पर मनमानी
बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर पार्किंग के नाम मनमाने पैसे लिए जा रहे हैं। यहां चारपहिया वाहनों से एक मिनट रुकने पर भी 59 रुपए वसूल किए जा रहे हैं, जबकि ड्रॉप एंड गो फ्री है। इसके बाद भी रेलवे प्रबन्धन सुधार नहीं कर रहा।


बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
वनांचल में पक्के घरों की क्रांति: छिंदवाड़ा बना केंद्र सरकार का मॉडल जिला
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल