तेज रफ्तार एंबुलेंस ने ट्रक को मारी टक्कर, हादसे में डॉक्टर और ड्रेसर की मौत, छह लोग घायल
जगदलपुर: जगदलपुर के कोडेनार थाना क्षेत्र के किलेपाल के पास गुरुवार सुबह मरीज को लेकर जगदलपुर आ रही एंबुलेंस ट्रक के पिछले हिस्से से टकरा गई. इस हादसे में डॉक्टर और ड्रेसर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ड्राइवर और मरीज समेत छह लोग घायल हो गए. घटना के तुरंत बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए मेकाजा भेज दिया. मिली जानकारी के अनुसार किरंदुल परियोजना अस्पताल से एक मरीज को मेकाजा रेफर किया गया था, अस्पताल के डॉक्टर मनोज पांडे और ड्रेसर राजकुमार मरीज को लेकर एंबुलेंस में सवार होकर जगदलपुर के लिए निकले थे.
गुरुवार सुबह करीब पांच बजे जैसे ही एंबुलेंस किलेपाल के पास पहुंची, अचानक सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई. इस हादसे में डॉक्टर मनोज पांडे और ड्रेसर राजकुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मरीज के परिजन के साथ ही एंबुलेंस में सवार ड्राइवर भी घायल हो गए. घटना की सूचना मिलते ही कोडेनार पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को मेकाज भेजा, जबकि घायलों को दूसरी एंबुलेंस की मदद से इलाज के लिए मेकाज भेजा गया।


‘इस्तीफा, SIR रद्द और बैलेट पेपर’, खड़गे ने बताईं कांग्रेस की 3 बड़ी मांगें
‘Gen Z’ के लिए तोमर का नया सुझाव, बोले- ‘तरुण भारत’ हो सकता है बेहतर शब्द
ब्राजील के चुनाव की जगह भारत का राष्ट्रपति चुनाव, ट्रंप की पोस्ट पर यूजर्स ने घेरा
राज्यसभा चुनाव में बीजेपी ने चौंकाया, हरदीप पुरी-बीएल वर्मा का नाम नहीं; 8 नए चेहरों को टिकट
मोमोज के लिए मांगा एक्स्ट्रा पीस, दुकानदार ने खौलता तेल फेंककर किया घायल
नमाज के बहाने कॉकपिट से बाहर निकला, फिर कैप्टन स्मिथ मच्छार पर किया हमला?
फॉर्म 6 में संशोधन को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, CEC के खिलाफ अंतरिम आदेश नहीं
बढ़ती महंगाई पर लगाम कसने के लिए आरबीआई रेपो रेट बढ़ा सकता है: विशेषज्ञ
मासिक धर्म के दौरान छुट्टी का प्रावधान, नेपाल सरकार ला रही नया कानून