Hijab Controversy: हिजाब के बिना चेस खेलने वाली ईरानी खिलाड़ी को धमकी...
ईरान में हिजाब से जुड़ा विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। अब ईरान की एक चेस खिलाड़ी इसका शिकार हुई है। इस खिलाड़ी ने कजाखस्तान में हिजाब के बिना एक टूर्नामेंट में हिस्सा लिया था। इसके बाद इस खिलाड़ी को देश वापस नहीं लौटने की धमकी मिली थी और यह खिलाड़ी स्पेन पहुंच गई।1997 में पैदा हुई सारा खादेम ने पिछले हफ्ते अलमाटी में हिजाब के बिना फाइड वर्ल्ड रैपिड और ब्लिट्ज शतरंज चैंपियनशिप में हिजाब के बिना हिस्सा लिया था, जबकि ईरान के सख्त ड्रेस कोड के तहत महिलाओं को एक हेडस्कार्फ पहनना जरूरी है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार खादम को बाद में कई फोन कॉल आए, जिसमें लोगों ने उन्हें टूर्नामेंट के बाद घर न लौटने की धमकी दी, जबकि कई अन्य ने कहा कि उन्हें इस विवाद को सुलझाने का वादा करने के बाद ही देश लौटना चाहिए। खादम के रिश्तेदार और माता-पिता ईरान में हैं। इनको भी कई धमकियां मिली थीं।ईरान के विदेश मंत्रालय ने मामले पर कोई टिप्पणी नहीं की है। खादम, जिन्हें सारसादत खादेमलशरीह के नाम से भी जाना जाता है, मंगलवार को स्पेन पहुंची हैं।
फोन कॉल के कारण आयोजकों ने कजाखस्तान पुलिस की मदद से सुरक्षा प्रदान करने का निर्णय लिया। इसी वजह से खादम के होटल के कमरे के बाहर चार सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए थे।सितंबर 2022 से ही ईरान में हिजाब के खिलाफ लगातार प्रदर्शन हो रहे हैं। फीफा विश्व कप के दौरान ईरान के खिलाड़ियों ने भी राष्ट्रगान नहीं गाकर इसका विरोध किया था। ईरान में 22 साल की महसा अमिनी की पुलिस हिरासत में मौत हो गई थी। अमिनी को गलत पहनावे के लिए हिरासत में लिया गया था।
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज महासंघ की वेबसाइट के अनुसार, खादम दुनिया में 804 वें स्थान पर हैं। वेबसाइट ने उन्हें रैपिड और ब्लिट्ज दोनों प्रतियोगिताओं में एक प्रतिभागी के रूप में सूचीबद्ध किया।हिजाब के खिलाफ विरोध प्रदर्शन 1979 की क्रांति के बाद से ईरान के नेतृत्व के लिए सबसे साहसिक चुनौतियों में से एक है और इसने ईरानियों को सभी क्षेत्रों से आकर्षित किया है।


ग्रामीण और शहरी कनेक्टिविटी को मिलेगी नई रफ्तार
Roti Noodles Recipe: बासी रोटी से कैसे बनाएं चटपटी चाऊमीन? बच्चों का दिल जीत लेगी यह डिश
Holi Special Recipes 2026: त्योहार का मजा दोगुना करें इन टेस्टी और ट्रेडिशनल डिशेज के साथ, घर पर बनाएं खास पकवान
Holi 2026 Special: इस होली में घर पर बनाएं टेस्टी गुजिया, जानें सिंपल रेसिपी
Report: क्या ग्रीन स्टील का इस्तेमाल होने से कार्बन उत्सर्जन हो रहा कम? जानें रिपोर्ट का दावा
AAP की राष्ट्रीय विस्तार योजना, शीर्ष नेतृत्व की बैठक में बना खाका
सेबी का नया सर्कुलर: क्या म्यूचुअल फंड योजनाओं की संरचना, नामकरण और पारदर्शिता में होगा बड़ा बदलाव? आइए समझें
गांव की अनोखी परंपरा जानकर रह जाएंगे हैरान
महाराजा यशवंतराव अस्पताल परिसर में भारी पुलिस बल की मौजूदगी में चला अभियान
रकम के स्रोत पर उठे सवाल, पूछताछ जारी