मुंबई-नागपुर एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, लापरवाही ने लील ली छह जिंदगियां
महाराष्ट्र के जालना जिले में हुए एक भीषण सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गई और कई अन्य लोग घायल हुए हैं। कार हादसा मुंबई से चार सौ किलोमीटर दूर जालना जिले के कदवांची गांव के नजदीक मुंबई-नागपुर एक्सप्रेसवे पर हुआ। खबर के अनुसार, हादसा बीती रात करीब 11 बजे हुआ, जब एक स्विफ्ट डिजायर कार और एर्टिगा की टक्कर हो गई। पुलिस ने बताया कि स्विफ्ट डिजायर कार पेट्रोल भरवाकर गलत दिशा से एक्सप्रेसवे पर दाखिल हुई। इस दौरान नागपुर से मुंबई की तरफ जा रही एर्टिगा कार ने स्विफ्ट डिजायर कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एर्टिगा कार टक्कर मारकर लगभग हवा में उड़ते हुए पुलिस बैरिकेड पर जाकर गिरी। वहीं स्विफ्ट कार टक्कर लगने बाद पूरी तरह से मलबे में तब्दील हो गई। हादसे में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और खून से लथपथ शव सड़क पर बिखर गए। हादसे की सूचना मिलते ही जालना पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे में घायल हुए चार लोगों को अस्पताल पहुंचाया। क्रेन बुलाकर एक्सप्रेसवे से दोनों क्षतिग्रस्त कारों को हटवाया गया और यातायात सामान्य कराया। उल्लेखनीय है कि समृद्धि महामार्ग अभी पूरी तरह से संचालित नहीं हो रहा है और आंशिक रूप से ही खुला है। छह लेन का 701 किलोमीटर लंबा ये एक्सप्रेसवे देश का सबसे लंबा ग्रीनफील्ड सड़क परियोजना है, जो मुंबई को नागपुर से जोड़ता है।


CG Rajya Sabha Election: छत्तीसगढ़ की 2 राज्यसभा सीटों पर चुनाव, जानें BJP-कांग्रेस से कौन से नाम हैं आगे
रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! छत्तीसगढ़ से होकर चलेंगी ये 15 होली स्पेशल ट्रेनें, जानें किन स्टेशनों में होगा स्टॉपेज
महाकाल मंदिर में आरती बुकिंग प्रक्रिया बदली, अब सिर्फ ऑनलाइन मिलेगा प्रवेश
CG – सेंट्रल जेल में कैदी ने हंसिया से काटा खुद का गला, मचा हड़कंप…..इस मामले में काट रहा है सजा…..
आपसी दुश्मनी या अनसुलझे विवाद… पेट्रोल छिड़ककर युवक को जिंदा जलाया, वारदात सुन कांप उठी रूह
सुप्रीम कोर्ट में फिल्म का टाइटल वापस, नया नाम बाकी
ED: अनिल अंबानी को 26 फरवरी को पूछताछ के लिए बुलाया, धन शोधन के मामले में होगी पूछताछ
पढ़ाई की टेंशन या फिर कुछ और… 12वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, वीडियो कॉल में कर रही थी इस सख्स से बात
राहुल गांधी के मनाने के बाद भी नहीं माने भूपेन बोरा? भाजपा में शामिल होने की अटकलें तेज
पीपुल्स यूनिवर्सिटी में बम धमकी से मची अफरा-तफरी, परिसर सील कर जांच शुरू