राजनीति का लेवल कितना नीचे गिर गया: अभिलाष थपलियाल
मुंबई । एस्पिरेंट्स शो में यूपीएससी स्टूडेंट का रोल प्ले करने वाले अभिलाष थपलियाल ने भी दिल्ली के राजेंद्र नगर के एक कोचिंग सेंटर हादसे पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। मीडिया से बातचीत में अभिलाष ने कहा कि इस इश्यू को पॉलिटिसाइज किया जा रहा है, जबकि इस पर पॉलिटिक्स नहीं होनी चाहिए। राजनीति का लेवल कितना नीचे गिर गया है। उन्होंने कहा, अगर हादसा नेचुरल न होकर किसी के कर्मों के कारण हो, तो वह हर तरह से आता है। यह किसी पर्टिकुलर डिपार्टमेंट, सरकार या स्टेट तक सीमित नहीं है। पुराने राजेंद्र नगर में एस्पिरेंट्स की शूटिंग करते हुए मुझे एहसास हुआ था कि वहां छोटी-छोटी जगहों पर जनसंख्या ज्यादा है। मैं नहीं जानता कि इनमें से कितनी जगहों पर लाइसेंस और एनओसी है। एक अन्य इंटरव्यू में इस हादसे को लेकर अभिलाष ने कहा, मैं अपने दोस्त से बातें कर रहा था। तब मैंने कहा कि लाश का ढेर देख कर दो ही लोग उसका फायदा उठा सकते हैं, गिद्ध और नेता। ये कितने दुख की बात है कि कोई मर गया है और सिस्टम सिर्फ आरोप लगाने का काम कर रहा है। ये सब कैपिटल सिटी में हो रहा है, तो सोचिए छोटे शहरों का क्या हाल होगा।
कोई भी ये नहीं कह रहा कि ऐसा नहीं होना चाहिए था। उन्होंने कहा कि हमें शर्म आनी चाहिए कि एक सिस्टम के तौर पर हम किसी को वह फैसिलिटी तब नहीं दे पाए, जब उन्हें इसकी जरूरत थी। हम हमेशा स्ट्रगल को सेलिब्रेट करते हैं और ये कितने शर्म की बात है। बता दें कि दिल्ली के राजेंद्र नगर के एक कोचिंग सेंटर में हाल ही में एक बड़ा हादसा हुआ, जिसमें तीन स्टूडेंट्स की जान चली गई। यह हादसा बेसमेंट में बारिश का पानी भरने की वजह से हुआ, जिसके बाद से लोग प्रशासन और सुरक्षा व्यवस्था पर अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं।


केंद्रपाड़ा स्कूल कांड: छात्र के साथ दुष्कर्म मामले में 5 कर्मचारी हिरासत में
अफगानिस्तान पर पाकिस्तान का हवाई हमला: महिलाओं और बच्चों समेत 20 लोगों की जान गई
अब आखिरी वक्त तक सुविधा: करंट चार्ट से पहले बोर्डिंग स्टेशन बदलने की तैयारी
पंचायतों में करोड़ों की अनियमितताएं उजागर, मृतकों के नाम पर पेंशन भुगतान
PM Kisan Yojana: 22वीं किस्त का इंतजार खत्म? जानें कब आएंगे ₹2000
MP News: दुष्कर्म और POCSO मामलों में DNA टेस्ट अनिवार्य, लापरवाही पर कार्रवाई
CG News: सेवोक-रंगपो रेल परियोजना से सिक्किम को पहली रेल कनेक्टिविटी, 2027 तक लक्ष्य
Bilaspur: नाइट लैंडिंग की सुविधा मिलने के बावजूद नए समर शेड्यूल में रात के लिए फ्लाइट नहीं, कुछ दिन पहले हुआ था ट्रायल
IND vs SA Super-8: अभिषेक शर्मा नहीं ये प्लेयर हो सकता है बाहर, साउथ अफ्रीका के खिलाफ ऐसी होगी भारत की प्लेइंग 11
Holi Special Train: छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों को बड़ी सौगात! होली पर चलेंगी 6 जोड़ी स्पेशल ट्रेन, दिल्ली-बिहार जाना होगा आसान