हंगरी की प्रेसिडेंट ने इस्तीफा दिया
बुडापेस्ट। हंगरी की प्रेसिडेंट कैटलिन नोवाक ने इस्तीफा दे दिया है। उनका इस्तीफा बच्चों के यौन शोषण मामले में फंसे एक शख्स को माफी दिए जाने के विरोध के बाद सामने आया है। उन्होंने कहा- मैं माफी मांगती हूं। मुझसे गलती हुई। बच्चों के यौन शोषण मामले में फंसे एक शख्स को माफी दिए जाने के फैलसे से कई लोगों को ठेस पहुंची है। मैं हमेशा से बच्चों और परिवारों की सुरक्षा के पक्ष में हूं और रहूंगी। दरअसल, अप्रैल 2023 में चिल्ड्रिन होम के पूर्व डिप्टी डायरेक्टर को माफी दी गई थी। उसने बच्चों के साथ किए गए यौन शोषण को छुपाने में अपने बॉस की मदद की थी। इसके बाद से प्रेसिडेंट का विरोध हो रहा था। यह विरोध 9 फरवरी 2024 को बढ़ गया। लोग राष्ट्रपति भवन के बाहर जमा हो गए। प्रदर्शन करने लगे। प्रेसिडेंट कैटलिन नोवाक के इस्तीफे की मांग की।


रोहित शेट्टी फायरिंग मामले में नया अपडेट, पांच आरोपियों की पुलिस कस्टडी बढ़ाई गई; जानें कहां तक आगे बढ़ी जांच?
सीएम ममता का आरोप- राजनीतिक पार्टी के इशारे पर काम कर रहा आयोग
तिहाड़ जेल से आज बाहर आएंगे राजपाल यादव, कड़कड़डूमा कोर्ट से जारी हुआ रिलीज वारंट
भोपाल निगम कमिश्नर के नाम से आया संदिग्ध मैसेज, सहायक यंत्री हुए हैरान, जांच में निकला वियतनाम कनेक्शन
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने बाॅलीवुड सितारों से की मुलाकात, शबाना से लेकर अनिल कपूर तक नजर आए साथ
त्रिवेणी संगम पर आस्था, संस्कृति और अध्यात्म का दिव्य संगम, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया सम्मान
पर्यटन स्थलों के विकास और सुविधाओं के विस्तार के लिए सरकार प्रतिबद्ध — मुख्यमंत्री साय
CG : तेज रफ्तार और ढलान बनी काल: कवर्धा में ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत, 5 मासूम घायल
क्या बारिश करेगी ऑस्ट्रेलिया टीम का काम तमाम? एक अंक से जिम्बाब्वे पहुंचेगा सुपर-8 में