विपक्षी दलों के नेताओं के साथ अच्छे संबंध बरकरार रखता हूं - नीतीश
पटना । बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने पूर्व सहयोगी लालू प्रसाद की टिप्पणी पर पत्रकारों के सवालों का जवाब फेटे देते हुए कहा, ‘‘मैं सहयोगियों और विपक्षी दलों के नेताओं के साथ अच्छे संबंध बरकरार रखता हूं। मैं जब भी उनसे मिलता हूं तो उनसे हाथ मिलाता हूं।
मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘मैं यह नहीं सोचता कि कौन क्या कहता है, चीजें ठीक नहीं चल रही थीं, इसलिए मैंने उनका (राजद) साथ छोड़ दिया। नीतीश कुमार के महागठबंधन से अलग होने के कुछ दिनों बाद शुक्रवार को लालू प्रसाद ने कहा कि उनके (नीतीश) लिए द्वार हमेशा खुले हैं।
यह पूछे जाने पर कि क्या वह भविष्य में नीतीश को एक और मौका देंगे, लालू ने कहा, ‘‘अब आएंगे तो देखेंगे। दरवाजे हमेशा खुले हैं। कैबिनेट विस्तार के बारे में पूछे जाने पर कुमार ने कहा, ‘‘यह हो जाएगा। सब ठीक चल रहा है।
राजग के सूत्रों ने शनिवार को संकेत दिया कि अन्य जातियों, अल्पसंख्यकों और महिलाओं से संबंधित विधायकों को समायोजित करने के लिए नीतीश कुमार के मंत्रिमंडल का दो-तीन दिनों में विस्तार किया जाएगा।


तमिलनाडु बीजेपी प्रमुख ने तृषा को लेकर की विवादित टिप्पणी, विवाद बढ़ने पर मांगी माफी
अनुप्रिया पटेल का बयान: AI डॉक्टरों की जगह नहीं, उन्हें सपोर्ट करने के लिए बना
UGC समर्थन रैली बनी विवाद का कारण, पुलिस जांच में जुटी
MP बोर्ड 10वीं पेपर लीक मामला: शिक्षक ने व्हाट्सएप स्टेटस पर डाला प्रश्नपत्र, मचा हड़कंप
नरेंद्र मोदी से मिले ग्रैंड मुफ्ती शेख अबूबक्र, केरल चुनाव से पहले बढ़ी सियासी हलचल
बुर्का पहनकर कांवड़ लाने का मामला गरमाया, मौलाना का एतराज; महिला बोली-मन्नत पूरी होने पर उठाया कदम
रिश्वतखोरी पर बड़ी कार्रवाई, ट्रैप में फंसे कार्यपालन यंत्री
कैलाश विजयवर्गीय का बयान चर्चा में: “सारे कुत्तों से मुझे ही निपटना पड़ता है”, मौत का आंकड़ा शून्य बताया