क्या आप भी दाग धब्बो से हैं परेशान तो जानिये....
नई दिल्ली। स्किन केयर में कढ़ी पत्ते का इस्तेमाल आपने भले ही न सुना हो, लेकिन आज आपको इस आर्टिकल में बताएंगे कि कैसे इसके इस्तेमाल से आप भी अपनी त्वचा को बेदाग और निखरी हुई बना सकते हैं। खासतौर से गर्मियों के इस मौसम में होने वाली कई समस्याओं से छुटकारा दिलाने में ये पत्तियां काफी कारगर होती हैं। आइए आपको बताते हैं इनके इस्तेमाल का सही तरीका।
कढ़ी पत्ता और मुल्तानी मिट्टी
मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल चेहरे से जुड़ी समस्याओं के लिए कई बार किया जाता है। बता दें, अगर आप इसमें कढ़ी पत्ता पीसकर मिला देते हैं तो ये और भी फायदेमंद बन सकती है। इसके इस्तेमाल के लिए इसमें कढ़ी पत्ते के साथ-साथ दही और गुलाब जल में मिला लें। इस फेस पैक को लगाने से आपको दाग-धब्बों से राहत देखने को मिलेगी।
हल्दी के साथ करें यूज
हल्दी में कई एंटी-बैक्टीरियल प्रॉपर्टीज होती हैं, ऐसे में ये चेहरे पर होने वाली इरिटेशन और पिंपल कॉजिंग बैक्टीरिया को किल करने का काम करती है। बता दें, इसमें कढ़ी पत्ता मिलाकर लगाने से स्किन केयर में कई फायदे मिलते हैं। इसके लिए आप कढ़ी पत्तों को पीस लें और इस पेस्ट को हल्दी के साथ मिलाकर लगा लें। इसे 10-15 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर ठंडे पानी से फेस वॉश कर लें।
कढ़ी पत्ता और नींबू का रस
अगर आपको भी ऑयली स्किन पर होने वाली ओपन पोर्स या पिंपल्स की परेशानी है, तो इसके लिए कढ़ी पत्ते का यूज काफी कारगर माना गया है। आप इसे नींबू के रस के साथ मिलाकर लगाते हैं, तो इससे चेहरे पर ऑयल प्रोडक्शन से भी राहत मिलती है और कील-मुंहासों के बाद रह जाने वाले निशान भी कम होने लगते हैं।


CG News: 5वीं-8वीं की केंद्रीकृत परीक्षा में छात्रों को नहीं किया जाएगा फेल, मुख्य परीक्षा में असफलता मिलने पर मिलेगा पूरक परीक्षा का मौका
रफ्तार का कहर: रायपुर में ट्रक की चपेट में आने से श्रमिक की मौत, उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार
आध्यात्मिक मूल्यों एवं संस्कारों की पाठशाला है अघोर गुरु पीठ बनोरा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
मजबूत समाज के निर्माण से ही समृद्ध और सशक्त राष्ट्र का निर्माण संभव : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
रायपुर को शहरी बाढ़ के खतरे से सुरक्षित करने की दिशा में सांसद बृजमोहन अग्रवाल की बड़ी पहल
छत्तीसगढ़ भाजपा की बड़ी बैठक कल,नई टीम के गठन के बाद पहली अहम बैठक
Durg News: 27 साल के CISF जवान ने लगाई फांसी, शव के पास पेपर पर लिखा मिला भाई का नाम और नंबर
तारिक रहमान के शपथ समारोह में शामिल नहीं होंगे PM मोदी? 17 फरवरी को मुंबई में इमैनुएल मैक्रों के साथ मीटिंग फिक्स
CG News: अब इस जिले में धर्मांतरित महिला के शव दफनाने पर मचा बवाल! परिवार ने किया घर वापसी का ऐलान, फोर्स तैनात
भारत-पाक मुकाबले से पहले उज्जैन में हवन-पूजन, टीम इंडिया की जीत के लिए 50 पुजारियों ने की विशेष प्रार्थना