विटामिन बी 12 की कमी है तो करें कद्दू के बीज का सेवन
डाइटिशियन के अनुसार, कद्दू के बीज इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में काफी असरदार हैं। खासतौर पर ये बीज विटामिन बी12 के प्राकृतिक स्रोत माने जाते हैं, जो आज के दौर में लोगों की डाइट से अक्सर गायब होता है। कद्दू के बीजों में जिंक, आयरन, प्रोटीन, ओमेगा-3 फैटी एसिड, विटामिन ए और विटामिन बी12 पाया जाता है विटामिन बी12 यानी कोबालामिन एक पानी में घुलनशील विटामिन है, जो शरीर में लाल रक्त कोशिकाएं बनाने, डीएनए संश्लेषण और तंत्रिका तंत्र के सही कार्य में अहम भूमिका निभाता है। इसकी कमी से एनीमिया, नजर का कमजोर होना, पाचन संबंधी गड़बड़ी, अंगों में झुनझुनी और बोलने में परेशानी जैसी समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में अगर आप सप्लीमेंट्स की जगह घरेलू और प्राकृतिक विकल्प की तलाश कर रहे हैं, तो कद्दू के बीज को अपनी डाइट में शामिल करना बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है। कद्दू के बीजों को आप कई तरीकों से अपने भोजन का हिस्सा बना सकते हैं। इन्हें हल्का भूनकर नाश्ते में लिया जा सकता है, जिससे स्वाद भी बेहतर हो जाता है और पोषण भी मिलता है। अगर आप सलाद पसंद करते हैं, तो उसमें थोड़े से कद्दू के बीज डालकर विटामिन बी12 की जरूरत पूरी कर सकते हैं। स्मूदी में मिलाकर इन्हें हेल्दी ड्रिंक के रूप में भी इस्तेमाल किया जा सकता है।वहीं, दही या रायते में मिलाकर इनका सेवन न सिर्फ स्वाद बढ़ाता है बल्कि सेहत को भी फायदा पहुंचाता है। कुल मिलाकर, कद्दू के बीज एक ऐसा सुपरफूड हैं, जिन्हें नियमित रूप से डाइट में शामिल करने से न केवल विटामिन बी 12 की कमी को दूर किया जा सकता है, बल्कि शरीर की संपूर्ण रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी मजबूती मिलती है। बता दें कि सेहतमंद जीवन के लिए लोग तरह-तरह के खाद्य पदार्थों को अपनी डाइट में शामिल करते हैं। इन्हीं में से एक है कद्दू के बीज, जो अपने पोषक तत्वों के कारण तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं।


मोदी सरकार के 12 साल में शिक्षा बजट का लेखा-जोखा, क्या कहते हैं आंकड़े?
यात्रियों का हंगामा, 6 घंटे खड़ी रही ट्रेन; पटरियों पर बैठकर जताया विरोध
PM मोदी से विक्रमादित्य सिंह की मांग, युवाओं के साथ सीधा संवाद कार्यक्रम शुरू हो
जाति के नाम पर फरमान! वकील जोड़े से मांगे ₹35 हजार, 1000 लोगों को दावत देने का दबाव
माधवन से आलिया भट्ट तक, छात्र आंदोलन के समर्थन में उतरे कई सितारे; जानिए किसने क्या कहा
अगले साल 9 जून से शुरू होगा WTC फाइनल, जानिए किस मैदान पर होगी खिताबी जंग
रोहित यादव-वेंकट का कहर, श्रीलंका को 211 रन से हराकर भारत ने जीती सीरीज
CJP आंदोलन पर ओवैसी का पलटवार, बोले- लोकतांत्रिक अधिकारों पर क्यों उठ रहे सवाल?