आज के समय में हर कोई खुद को अप टू डेट रखना चाहता है। खासकर कि लड़कियां खुद को मेंटेन रखने के लिए कई बार पार्लर जाती हैं। पर, कई बार व्यस्त शेड्यूल की वजह से उन्हें पार्लर जाने का वक्त नहीं मिलता। ऐसे में चेहरे पर बदलाव होने लगते हैं। खास कर कि पार्लर ना जाने की वजह से आईब्रो की शेप सबसे जल्दी खराब होती है।

अगर आप भी अपने बिजी शेड्यूल की वजह से पार्लर नहीं जा पा कहीं हैं और आपकी आईब्रो की शेप बिगड़ चुकी तो ये खबर आपके काम की है। इस खबर की मदद से आप घर बैठे ही अपनी आईब्रो को ठीक कर सकती हैं। घर पर आईब्रो ठीक करना बेहद आसान है। इसके लिए बस आपको ट्रिक जानने की जरूरत है। इसके साथ ही ऐसा करने के लिए आपको कुछ बातों पर ध्यान देना बेहद जरूरी है, वरना शेप ठीक होने की बजाए बिगड़ भी सकती है। 

बिना अनुभव के ना करें ट्राई

अगर आपके पास थ्रेडिंग करने का एक्सपीरिंयस नहीं है तो ऐसा ना करें क्योंकि एक्सपीरिंयस ना होने पर आपके हाथ कांप सकते हैं। इससे आपकी आईब्रो की शेप सही होने की बजाए बिगड़ सकती है। 

थ्रेड की क्वालिटी का रखें ध्यान

बाजार में थ्रेडिंग के लिए कई तरह के थ्रेड उपलब्ध होते हैं। इन सभी की क्वालिटी और वैरायटी अलग होती है। कई बार लोग जानकारी के अभाव में मोटा धागा खरीद लेते हैं। जिस वजह से थ्रेडिंग करने में भी परेशानी होती है। इसीलिए थ्रेडिंग के लिए हमेशा पतला धागा खरीदें। 

आईब्रो की ग्रोथ को करें चेक

आईब्रो की शेप सही करने से पहले इसकी ग्रोथ को जरूर चेक करें। जिस दिशा में बाल ज्यादा हों उसी तरफ सेट करना शुरू करें। इससे आईब्रो आसानी से सेट हो जाएगी। 
 
घर पर आईब्रो सेट करते समय बरतें सावधानी 

थ्रेडिंग करते समय ऑवर कॉन्फिडेंस ना दिखाएं। आपकी एक लापरवाही आपकी आईब्रो की शेप को और ज्यादा खराब कर सकते हैं।