दीपिका पादुकोण ने दुनिया की सबसे खूबसूरत महिलाओं की टॉप 10 लिस्ट में जगह बनाई है। वह 9वें नंबर पर हैं। पहली पोजिशन पर जोडी कॉमर हैं। गोल्डन रेशियो में दीपिका के चेहरे का स्कोर  91.22 प्रतिशत है। उनकी आइब्रोज को 95.3 परसेंट स्कोर मिला है। लोगों जब मेकअप करते हैं तो चेहरे, लिप्स और आंखों पर फोकस करते हैं। वहीं दीपिका कई मौकों पर न्यूड नैचुरल लुक के साथ सिर्फ अपनी भौंहें हाइलाइट करके वाहवाही पा चुकी हैं।

चुनें सही रंग
अगर आपने आंखों का या लिप्स का मेकअप किया है और आपकी आइब्रोज लाइट हैं तो पूरा लुक बिगड़ सकता है। अच्छे शेप की आइब्रोज आपके फीचर्स को हाइलाइट करती हैं। आइब्रोज को शेप देने और इनमें कलर फिल करने के लिए पेंसिल, जेल, पाउडर जैसे कई प्रोडक्ट्स आते हैं। आप इन्हें मस्कारा से भी सेट कर सकती हैं। हालांकि आपको यह ध्यान रखना बेहद जरूरी है कि कहीं बहुत डार्क ब्लैक रंग फिल करने से मामला उलटा न पड़ जाए। बेस्ट तरीका है आप ब्राउन, ग्रे या अपनी आंखों के रंग से मैच करता हुआ रंग चुनें।

हल्के हाथ से दें स्ट्रोक्स
आइब्रो थ्रेडिंग से सही शेप क्रिएट करें। खुद से थ्रेडिंग करने की कोशिश न करें। इसे पार्लर में ही करवाएं। आइब्रो पेंसिल को कभी एक बार में गाढ़ा-गाढ़ा न चलाएं। हल्के हाथ से स्ट्रोक्स दें। ये स्ट्रोक्स आइब्रो हेयर की तरह पतले होने चाहिए। स्ट्रोक्स बालों की ग्रोथ की डायरेक्शन में रखें।

ज्यादा न बढ़ाएं लंबाई
आइब्रो लंबी दिखाने के चक्कर में ज्यादा लंबी न खींचें। चेहरा अजीब और उदास दिख सकता है। अगर आइब्रोज छोटी हैं तो उतना ही बढ़ाएं जितना नैचुरल लगे।

दें नैचुरल शेप
आइब्रोज को शेप देने की कोशिश करें। नैचुरल आर्च दें। शुरुआत से कलर न फिल करें बल्कि आधी आइब्रो से पीछे की ओर स्ट्रोक्स दें।

लगाएं कंसीलर
अगर लगे कि कलर फैल गया है तो इयरबड में क्लींजिंग मिल्क या वैसलीन लगाकर साफ कर लें। आइब्रो के कॉर्नर पर नीचे जो स्पेस है वहां हाइलाइटर के बजाय कंसीलर लगाए। लास्ट में रोशनी में चेक कर लें कि आपका मेकअप प्रोडक्ट एक ही जगह इकट्ठा न हो गया हो। इसे ब्लेंड कर लें।