एकतरफा प्यार में प्रेमी ने कुल्हाड़ी से छात्रा का काटा गला
बहुचर्चित श्रृंखला यादव हत्याकांड में जिला सत्र न्यायालय ने पांच साल बाद फैसला आया है। कोर्ट ने दोषी को 20 साल की सजा सुनाई है। आरोपी ईशांत ठाकुर ने एकतरफा प्यार में कुदाली से वार कर श्रृंखला की निर्मम हत्या कर दी थी।
जानकारी के अनुसार, मैत्रीकुंज निवासी श्रृंखला 11वीं की छात्रा थी। हत्यारा निशांत ठाकुर भी उसी स्कूल में पढ़ता था और बार-बार छात्रा को परेशान करता था, जिसकी श्रृंखला ने स्कूल प्रबधंन से शिकायत की। इसके बाद स्कूल प्रबंधन ने को स्कूल से निकला दिया था। उसके बावजूद आरोपी ने श्रृंखला को स्कूल से घर आते-जाते समय आए दिन परेशान करता था।
13 जून 2019 की दोपहर तीन बजे श्रृंखला यादव स्कूटी से सिविक सेंटर पढ़ने जा रही थी। ईशांत ठाकुर पहले से ही पीछा कर रहा था। घर से करीब एक किमी दूर पहले श्रृंखला को रोककर बात करने की कोशिश की, लेकिन श्रृंखला ने बात करने से मना कर दिया। इसके बाद आरोपी ने कुदाली से सिर पर वार कर दिया और छात्रा को घसीटकर झाड़ियों में फेंक दिया।
घटना के कुछ घंटे बाद परिजनों के श्रृंखला के एक्सीडेंट होने की जानकारी लगी। पुलिस ने छात्रा को सेक्टर-9 अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने रायपुर रेफर कर दिया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया था। वहीं, अब कोर्ट ने उसे 20 साल की सजा सुनाई है।


राफेल के बाद S-400 के लिए मिसाइलें खरीदेगा भारत, रूस के साथ डील डन, Op सिंदूर में पाक के लिए बनी थीं काल
मध्य प्रदेश के बजट से जागी उम्मीदें, छोटे उद्योगों को रियायत और MSME के लिए अलग नियम की मांग
किन्नर समुदाय बनाएगा अपना अलग शंकराचार्य, महाशिवरात्रि पर होगा ऐलान, 250 ट्रांसजेंडर हिंदू धर्म में करेंगे वापसी
फ्रांस के साथ बड़ी डिफेंस डील को मंजूरी...सेना की बढ़ेगी ताकत
Maha Shivratri 2026: महाशिवरात्रि पर महाकालेश्वर मंदिर में 25 मिनट में होंगे दर्शन, कुबेरेश्वर धाम में इस साल नहीं बंटेंगे रुद्राक्ष
Surya Grahan 2026: कैसे देखें सूर्य ग्रहण? आसमान में नजर आएगा ‘रिंग ऑफ फायर’ का नजारा
कौन हैं खेमराज साहू? जिन्होंने हिमाचल की बर्फीली वादियों में लहराया तिरंगा, ‘राजिम कुंभ कल्प मेला 2026’ का किया प्रचार
स्मार्ट मीटर बने मुसीबत! बिजली बिल 4 गुना बढ़े, उपभोक्ता फोरम ने कंपनी को दिए हर्जाने के आदेश