नई संसद का इनॉगरेशन आज
नई दिल्ली । नए संसद भवन का इनॉगरेशन रविवार दोपहर 12 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। कार्यक्रम को लेकर तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। विभिन्न राज्यों से मेहमानों का आना भी शुरू हो चुका है। सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत बनी संसद की नई बिल्डिंग प्रधानमंत्री का ड्रीम प्रोजेक्ट है। इसका निर्माण जनवरी 2021 में शुरू हुआ था। इसे 28 महीने में बना लिया गया।
इनॉगरेशन प्रोग्राम में प्रधानमंत्री को सुनहरा राजदंड (सेंगोल) भेंट करने के लिए चेन्नई के धर्मपुरम अधीनम के 21 संत भी चेन्नई से दिल्ली पहुंच गए हैं। ये संत मोदी के लिए एक खास तोहफा भी लाए हैं।
इधर, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक बार फिर संसद की नई बिल्डिंग को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोला है। नीतीश ने शनिवार को कहा- संसद भवन अलग से बनाने की क्या जरूरत थी। पुराने भवन को ही ठीक करवाना चाहिए था। मैं इसके खिलाफ हूं। कल के कार्यक्रम में मैं नहीं जाऊंगा। वहां जाने की कोई जरूरत नहीं है।


किसानों के लिए आफत बना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन: MSP पर गेहूं बिक्री में आ रही दिक्कत
नया पोस्टर देख फैंस हुए एक्साइटेड, बोले- रणवीर सिंह का ये अवतार है माइंड ब्लोइंग
बेटे की उपलब्धियों पर गर्व, पंकज कपूर ने कहा- शाहिद कपूर ने अपने दम पर सब हासिल किया
‘इमोशनल ड्रामा बंद होना चाहिए’—यूके राइडर के भाई ने साधा अनुराग डोभाल पर निशाना
स्टेज पर ही फैंस को डांटते नजर आए जूनियर एनटीआर, वीडियो चर्चा में
वायरल वीडियो: ‘द 50’ के टास्क में रजत दलाल और फैजू के सामने बड़ी चुनौती
‘धुरंधर 2’ से डरने वाली बात नहीं! ‘टॉक्सिक’ की रिलीज बदलने का कारण कुछ और
राहुल गांधी बोले- संसद में गंभीर विषय पर बहस होनी चाहिए, विपक्ष ने हंगामा किया
गर्मी ने दिखाई तेवर: रतलाम में पारा 39 डिग्री के पार, जल्द लू चलने की संभावना