अनार को इन तरीकों से करें स्किन केयर में शामिल
एंटी ऑक्सीडेंट से भरपूर अनार सेहत ही नहीं, बल्कि त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसे अपनी ब्यूटी केयर का हिस्सा बनाकर आप एक साथ कई सारे फायदे पा सकती हैं। अनार को फेस पैक में इस्तेमाल करने से चेहरे की रंगत सुधरती है, गुलाबी निखार मिलता है, स्किन सॉफ्ट होती है और टैनिंग से भी छुटकारा मिलता है। नियमित रूप से अनार के इस्तेमाल से ये सारे फायदे आपको कुछ ही हफ्तों में नजर आने लगेंगे, तो कैसे करना है इसका यूज, आइए जान लेते हैं।
अनार- हल्दी फेस पैक
आपको चाहिए- 1 टेबलस्पून अनार का रस, 1 चुटकी हल्दी
ऐसे करें इस्तेमाल
- बाउल में दोनों चीज़ों को एक साथ मिलाएं और इसे चेहरे के साथ गर्दन पर भी अप्लाई करेें।
- सूखने के बाद नॉर्मल पानी से धो लें।
- इससे चेहरे के दाग-धब्बे दूर होते हैं।
अनार- एवॉकाडो फेस पैक
आपको चाहिए- 1 टेबलस्पून एवॉकाडो का पेस्ट, 1 टेबलस्पून अनार का जूस
ऐसे करें इस्तेमाल
- दोनों चीज़ें बोल में अच्छी तरह पहले मिक्स कर लें।
- चेहरे पर लगाकर कम से कम 15 मिनट रखें। इसके बाद धो लें।
- इस फेस पैक से स्किन हेल्दी रहती है।
अनार- एलोवेरा फेस पैक
आपको चाहिए- 1 टेबलस्पून अनार का जूस, 1 टेबलस्पून फ्रेश एलोवेरा जेल
ऐसे करें इस्तेमाल
- बोल में दोनों चीज़ें अच्छी तरह मिलाकर चेहरे पर लगाएं।
- 15-20 मिनट तक लगाकर रखें। नॉर्मल पानी से चेहरा धोएं।
- इस फेस पैक से स्किन हाइड्रेट रहती है।
अनार- ओटमील पाउडर फेस पैक
आपको चाहिए- 1 टीस्पून ओटमील पाउडर, 2 चम्मच अनार का जूस
ऐसे करें इस्तेमाल
- बाउल में दोनों चीज़ें मिलाकर पेस्ट तैयार करें।
- इसे चेहरे व गर्दन दोनों जगह अप्लाई करें।
- 10 मिनट रखने के बाद नॉर्मल पानी से चेहरा धो लें।
- चेहरे का निखार बढ़ाने में ये फेस पैक है बेहद असरदार।


Durg News: 27 साल के CISF जवान ने लगाई फांसी, शव के पास पेपर पर लिखा मिला भाई का नाम और नंबर
तारिक रहमान के शपथ समारोह में शामिल नहीं होंगे PM मोदी? 17 फरवरी को मुंबई में इमैनुएल मैक्रों के साथ मीटिंग फिक्स
CG News: अब इस जिले में धर्मांतरित महिला के शव दफनाने पर मचा बवाल! परिवार ने किया घर वापसी का ऐलान, फोर्स तैनात
भारत-पाक मुकाबले से पहले उज्जैन में हवन-पूजन, टीम इंडिया की जीत के लिए 50 पुजारियों ने की विशेष प्रार्थना
Indian Student Death: अमेरिका में भारतीय छात्र का मिला शव, 6 दिन पहले हुआ था लापता
महाकाल जैसे दिखते हैं शिवपुर के बाबा स्वयंभू, महाशिवरात्रि पर हजारों श्रद्धालु कर रहे पूजा
खाद माफिया पर बड़ा एक्शन, 6 हजार छापे, 160 लाइसेंस रद्द
एमपी का ‘सरप्राइज इंस्पेक्शन’ मॉडल हिट, राजस्थान-ओडिशा ने मांगी जानकारी, गुणवत्ता पर कसा शिकंजा
कांग्रेस और जहरीली हो गई, सावधान रहना होगा…गुवाहाटी में बोले PM मोदी