इंदोर में बीसीएम समूह के 40 ठिकानों पर आयकर छापे
इंदौर । शहर के सबसे बड़े रियल एस्टेट कारोबारियों में शुमार होना वाला बादलचंद मेहता (बीसीएम) समूह आयकर विभाग के निशाने पर है। समूह के 40 से ज्यादा ठिकानों पर आयकर विभाग की टीमों में छापा मारकर जांच शुरू की है। बीसीएम ग्रुप दशकों से शहर में रियल एस्टेट के बड़े प्रोजेक्ट तैयार करने के लिए पहचाना जाता है। इंदौर के साथ आसपास के शहरों में भी समूह से जुड़े भागीदारों और रेशो डील करने वाले भी आयकर की जांच के दायरे में है। भागीदारों को मिलाकर कुल 45 ठिकानों पर जांच के लिए आयकर टीम पहुंची है। आयकर विभाग के निशाने पर शहर के रियल एस्टेट कारोबारी लगातार निशाने पर हैं। बीते चार-पांच महीनों में शहर के पांचवे बड़े समूह पर छापा मारा गया है।यह अकेला रियल एस्टेट समूह है जिसके नाम पर शहर में एक रोड भी की गई है। इंदौर के अलावा मुंबई, बैंगलुरू और कोलकाता में भी समूह से जुड़े लोगों के यहां जांच के लिए टीमें पहुंची है। बीसीएम समूह हाल ही में तब चर्चा में आया था जब रिलायंस समूह के अस्पताल कोकिलाबेन धीरुभाई अंबानी के साथ उसका नाम जुड़ा। इंदौर में शुरू हुए इस अस्पताल के लिए जमीन बीसीएम समूह ने ही मुहैया करवाई है व अस्पताल के साथ अपना नाम भी शामिल किया है।इससे पहले जोडिएक माल व अन्य प्रोजेक्ट भी ला चुका है। दरअसल समूह के प्रोजेक्ट अन्य रियल एस्टेट समूहों के प्रोजेक्ट के मुकाबले ज्यादा दामों पर बिकते हैं। सूत्रों के अनुसार आयकर विभाग को सूचना व तथ्य मिले थे कि बिक्री कीमतों के साथ प्रोजेक्ट के लिए खरीदी जाने वाली जमीन की कीमतों मेें भी कागज पर कम मूल्य दिखाया जा रहा है। साथ ही कैपिटल गेन के मामले में भी गड़बड़ी है। समूह के प्रोजेक्ट के लिए बीते दिनों कुछ आयकर विभाग के अधिकारी खरीदार बनकर पहुंचे थे। कागज पर कम दामों पर बिक्री दिखाने की पुष्टी होने के बाद छापे मारे गए।बीसीएम समूह के डायरेक्टरों में राजेश मेहता, अरुण मेहता, नवीन मेहता, रोहिन मेहता व ऋषभ मेहता के नाम शामिल है। गुरुवार सुबह समूह में पैसा लगाने वाले शहर के कुछ अन्य कारोबारियों के यहां भी आयकर टीमें पहुंची है।


राहुल गांधी सोमवार को वडोदरा आएंगे, आदिवासी क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर करेंगे संवाद
जहरीले दूध से हड़कंप: आंध्र प्रदेश में 16 मौतें, कई की हालत गंभीर
भारत ने फ्यूल सप्लाई और शिपिंग सुरक्षा पर कड़ा रुख अपनाया, होर्मुज में जहाजों पर 24×7 निगरानी
असम विधानसभा चुनाव: टीएमसी ने दूसरी सूची जारी कर 7 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए
तेल-गैस संकट पर पीएम मोदी कर रहे बड़ी बैठक, होर्मुज के चक्रव्यूह को भेदने के लिए मंत्रियों संग चर्चा
आंगनबाड़ी से प्राथमिक शाला तक सहज प्रवेश की पहल
भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के सह संयोजक बनाये गए संजय पाण्डेय
मिडिल ईस्ट में जारी जंग के बीच एक्शन में PM मोदी! ऊर्जा सुरक्षा पर बड़ा फैसला तय
मड़वा विद्युत संयंत्र के जूनियर क्लब में पाॅवर कंपनीज अंतरक्षेत्रीय बैडमिंटन स्पर्धा का आगाज
कतर के समुद्री क्षेत्र में हेलीकॉप्टर दुर्घटना, छह लोगों की मौत