म्यूचुअल फंड में महिला निवेशकों का बढ़ा हिस्सा
म्यूचुअल फंड में महिला निवेशकों की हिस्सेदारी मार्च, 2017 के 15 फीसदी से बढ़कर दिसंबर, 2023 में करीब 21 फीसदी पहुंच गई। उद्योग संगठन एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (एम्फी) के नवीनतम आंकड़ों के मुताबिक, महिलाओं की संख्या में वृद्धि की यह रफ्तार शहरी केंद्रों की तुलना में दूर-दराज के क्षेत्र में अधिक तेज थी। इसके साथ ही, इस साल फरवरी में म्यूचुअल फंड में प्रबंधन के तहत कुल संपत्ति (एयूएम) 54 लाख करोड़ के पार पहुंच गई। बचत करने और कमाई बढ़ाने के लिए बड़ी संख्या में निवेशक म्यूचुअल फंड का रुख कर रहे हैं।सेबी चेयरपर्सन माधबी पुरी बुच की ओर से जारी एम्फी की रिपोर्ट में कहा गया है, 50 फीसदी महिला निवेशक 25-44 आयु वर्ग में आती हैं। व्यक्तिगत निवेशकों के कुल समूह में यह आंकड़ा 45 फीसदी है।म्यूचुअल फंड उद्योग में महिलाओं की हिस्सेदारी सबसे अधिक 40 फीसदी गोवा में है। पूर्वोत्तर राज्य 30 फीसदी के साथ दूसरे स्थान पर हैं। इसके अलावा, महिला म्यूचुअल फंड वितरकों की संख्या भी बढ़ी है। दिसंबर, 2023 तक इनकी संख्या 42,000 के स्तर पर पहुंच गई।


राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (26 फ़रवरी 2026)
छत्तीसगढ़ की राजनीति गरमाई, अभिभाषण बहस में सीएम साय का तीखा वार
पर्यावरण संरक्षण की मिसाल बना रीवा, केमिकल-फ्री रंगों की बढ़ी मांग
एमपी में बड़ा खुलासा: दमोह में फर्जी पासपोर्ट, जबलपुर में गिरफ्तारी
स्थानीय निकायों को सौंपी जाएगी बड़ी जिम्मेदारी
लव मैरिज से नाराज़गी इतनी कि पिता ने खुद चलवा दी JCB, दामाद बेघर
विधानसभा में सरकार के जवाब से बढ़ा विवाद
जेलों में क्षमता से अधिक कैदी, बढ़ी भीड़भाड़
स्कूल प्रबंधन और आपूर्तिकर्ताओं पर उठे सवाल
कैचमेंट एरिया में बाउंड्री वॉल और अवैध कॉलोनियों की जांच