IND vs AUS: रोहित शर्मा पर बड़ा हमला, क्या लंबे समय तक खेल पाएंगे भारतीय कप्तान?
रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ब्रिसबेन में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट में जीत की तैयारी में जुटी है. एडिलेड की हार के बावजूद भारतीय टीम के हौसले बुलंद हैं क्योंकि पिछले दौरे पर भी उसने गाबा का किला फतेह किया था. टीम इंडिया में पिछले दौरे की जीत को दोहराने का जुनून साफ दिखाई दे रहा है. लेकिन, इन सबके बीच भारतीय कप्तान को साउथ अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर डैरिल कलिनन ने निशाने पर ले लिया है. उन्होंने रोहित शर्मा पर एक नहीं बल्कि दो बड़े आरोप लगाए हैं, जो कि उनकी बल्लेबाजी और शरीर के वजन से जुड़े हैं. कलिनन के मुताबिक रोहित लंबे समय तक खेलने वाले नहीं हैं.
सपाट पिचों पर ही खेल सकते हैं रोहित- कलिनन
बिग क्रिकेट लीग में नॉर्दन चैलेंजर्स टीम को कोच कर रहे डैरिल कलिनन ने Insidesport से खास बातचीत में पहले तो रोहित शर्मा की बल्लेबाजी पर सवाल उठाए. फिर उनके वजन पर. उन्होंने कहा कि हिटमैन रोहित सपाट पिचों के शहंशाह हैं. वो बस अपनी घरेलू पिचो पर ही रन बना सकते हैं.
डैरिल कलिनन ने आगे कहा कि उन्होंने कभी नहीं लगता कि रोहित शर्मा ओवरसीज की पिचों के लिए परफेक्ट हैं. खासकर साउथ अफ्रीका के लिए तो बिल्कुल नहीं. वो बस घरेलू मैदान पर रन बना सकते हैं, जिसकी गवाही आंकड़े भी देते हैं. उन्होंने रोहित को बाउंस से होने वाली तकलीफ की ओर भी इशारा किया.
‘ओवरवेट’ रोहित टेस्ट के लिए परफेक्ट नहीं
कलिनन ने विराट कोहली और रोहित शर्मा के बीच तुलना करते हुए कहा कि भारतीय कप्तान ज्यादा ओवरवेट हैं. वो अब लंबे फॉर्मेट के खिलाड़ी नहीं क्योंकि उनकी फिजिकल कंडीशन वैसी नहीं है.


उप मुख्यमंत्री अरुण साव निकले स्कूटी पर, शहर भ्रमण कर सफाई और निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण
मध्यप्रदेश में 90 हजार करोड़ के निवेश प्रस्ताव
फार्मा, बायोटेक और मेडिकल डिवाइस सेक्टर में निवेश का प्रमुख केंद्र बनेगा मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
पर्यावरण जागरूकता से बनेगा जिम्मेदार पर्यटन, केंद्रीय सचिव कुमार ने बताया जरूरी कदम
ग्रीक-रोमन साहित्य को नए रूप में ढालने वाली ऐन कार्सन को साहित्य का नोबेल
कांग्रेस मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन से सियासी हलचल, BJP महिला मोर्चा ने महिला पुलिसकर्मियों का मुद्दा उठाया
राजघाट पर धरने को लेकर सियासी हलचल, विपक्षी सांसद निकले; राहुल बोले- हमें रोका जा रहा
सुनेत्रा पवार के बेटे का खुलासा, सोमेश्वर चुनाव में शरद गुट के ऑफर पर कही बड़ी बात
नाना पाटेकर की आखिरी यात्रा आज, बेटे मल्हार की मौजूदगी में पूरी हुईं जरूरी प्रक्रियाएं
MPSC आंदोलन में पहुंचीं प्रणिती शिंदे, सरकार से सवाल और प्रदर्शनकारियों को दी हिम्मत