नई दिल्ली । भारत-पाकिस्तान ने लंबे समय से चले आ रहे समझौते के अनुरूप रविवार को अपनी हिरासत में असैन्य कैदियों और मछुआरों की सूची का आदान-प्रदान किया। भारत ने पाकिस्तान से 631 भारतीय मछुआरों और दो असैन्य कैदियों को रिहा करने और वापस भेजने का आह्वान किया है। यह वहां कैदी हैं जिनकी जेल की सजा पूरी हो चुकी है और जिनकी राष्ट्रीयता की पुष्टि हो चुकी है। विदेश मंत्रालय (एमईए) ने कहा इसके अलावा इस्लामाबाद से शेष 30 मछुआरों और 22 नागरिक कैदियों को तत्काल कांसुलर एक्सेस प्रदान करने का भी आग्रह किया गया है जो पाकिस्तान की हिरासत में हैं माना जाता है कि वे भारतीय हैं। भारत ने 2008 के समझौते के ढांचे के तहत प्रत्येक कैलेंडर वर्ष के 1 जनवरी और 1 जुलाई को ऐसा करने के अभ्यास के हिस्से के रूप में दोनों देशों द्वारा नागरिक कैदियों और मछुआरों की सूचियों के आदान-प्रदान के संदर्भ में अनुरोध किया है। विदेश मंत्रालय ने बताया कि भारत ने 339 पाकिस्तानी नागरिक कैदियों और वर्तमान में भारतीय हिरासत में 95 पाकिस्तानी मछुआरों की सूची साझा की है। इस तरह पाकिस्तान ने अपनी हिरासत में 51 नागरिक कैदियों और 654 मछुआरों की सूची साझा की है जो भारतीय हैं या भारतीय माने जाते हैं।