ट्रंप के टैरिफ फैसले के बावजूद भारत-अमेरिका रक्षा रिश्ते मजबूत
तेजस Mk2: ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत की नई तैयारी, पाकिस्तान को बड़ा झटका
नई दिल्ली। ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान के वायुसेना ठिकानों को भारी नुकसान पहुंचाने के बाद अब भारत रक्षा क्षमता को और मजबूत करने में जुट गया है। भारतीय वायुसेना के तेजस Mk1A लड़ाकू विमान के लिए अमेरिका की जनरल इलेक्ट्रिक (GE) से इंजन डिलीवरी तेज हो रही है।
सूत्रों के मुताबिक, GE ने दो इंजन भारत को सौंप दिए हैं और तीसरा इंजन इसी महीने मिलेगा। अक्टूबर से हर महीने दो इंजन मिलने लगेंगे। शुरुआती 99 इंजनों के ऑर्डर पर सहमति बन चुकी है और 97 और तेजस Mk1A विमानों के लिए बातचीत चल रही है।
इसके साथ ही भारत, अमेरिका से AMCA और तेजस Mk2 विमानों के लिए F414 इंजन खरीदने पर भी बातचीत कर रहा है, जिसकी तकनीकी चर्चाएं पूरी हो चुकी हैं। सौदा कुछ महीनों में पूरा होने की उम्मीद है।
ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान को भारी नुकसान
रिपोर्ट के मुताबिक, इस ऑपरेशन में पाकिस्तान को लगभग 4,500 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। इसमें एफ-16 ब्लॉक 52 के चार फाइटर जेट (करीब 350 मिलियन डॉलर का नुकसान) और शाहीन क्लास की दो मिसाइलें (8 मिलियन डॉलर का नुकसान) शामिल हैं।
अमेरिका से रक्षा सौदे जारी
सरकारी सूत्रों ने रॉयटर्स की उस रिपोर्ट को खारिज किया है, जिसमें दावा किया गया था कि भारत, अमेरिका से हथियार खरीद रोक सकता है। रक्षा मंत्रालय ने साफ किया कि वाशिंगटन के साथ सभी रक्षा सौदे योजना के अनुसार चल रहे हैं। अमेरिकी टीम अगले महीने भारत आकर रक्षा खरीद पर बातचीत करेगी, जिसमें नौसेना के लिए 6 और P8I विमान खरीदने पर भी चर्चा होगी।


साय सरकार की पहल से छत्तीसगढ़ में लाखों परिवारों को मिला पक्का मकान
हरी खाद - मिट्टी की खोई उर्वरता बढ़ाने का प्राकृतिक समाधान
एमपी ट्रांसको के इंजीनियरों की केस स्टडी को मिली अंतरराष्ट्रीय पहचान
स्वच्छता के सारथियों के स्वास्थ्य और सम्मान को समर्पित “स्वच्छता स्वाभिमान कार्यशाला”
आगामी मई -जून माह में संभावित स्थानीय निकायो के आम/उप चुनाव के दृष्टिगत मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारियां तेज
धोवाताल की 60 महिलाओं ने रची आत्मनिर्भरता की मिसाल
सरकार समाज के सभी वर्गों के कल्याण और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध : उप मुख्यमंत्री देवड़ा
स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधार पर जोर, राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक में अहम निर्देश
“नक्सल प्रभाव से विकास की ओर बढ़ता ग्राम हेटारकसा