भारत के पास हॉकी में 48, तो क्रिकेट में 12 साल बाद विश्व चैंपियन बनने का रहेगा मौका..
नया साल भारतीय खिलाड़ियों के लिए चुनौतियों और अवसरों से भरा रहेगा। भारत इस साल हॉकी, क्रिकेट और शूटिंग विश्व कप के साथ विश्व महिला बॉक्सिंग चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा। साल के पहले महीने की शुरुआत हॉकी विश्व कप से होगी, तो वर्ष के अंतिम महीनों में भारत में क्रिकेट का खुमार चढ़ा रहेगा।12 अक्तूबर से 26 नवंबर तक डेढ़ महीने क्रिकेट का बोलबाला रहेगा।हाॅकी खिलाड़ी 48 और क्रिकेटर 12 वर्ष बाद देश को फिर से विश्व चैंपियन बनाना चाहेंगे। इसके अलावा एशियन गेम्स सहित अन्य महत्वपूर्ण टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन कर भारतीय खिलाड़ी 2024 ओलंपिक के लिए कोटा भी हासिल करना चाहेंगे।
टोक्यो ओलंपिक में चार दशक बाद पदक जीतकर हॉकी खिलाड़ियों ने स्पष्ट संदेश दे दिया है कि भारतीय हॉकी की कला फिर से लौट आई है। बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में भारत ने रजत पदक जीता था। इस बार भारत की मेजबानी में 13 से 29 जनवरी तक ओडिशा के भुवनेश्वर और राउरकेला में हॉकी विश्व कप होगा। भारत ने हॉकी विश्व कप में अंतिम बार 1975 में स्वर्ण पदक जीता था। स्टार ड्रैगफ्लिकर हरमनप्रीत सिंह की अगुवाई में 48 वर्ष से विश्व कप में चले आ रहे पदक के सूखे को भारतीय टीम खत्म करना चाहेगी।


Fuel Price Update: आपके शहर में क्या है पेट्रोल-डीजल का ताजा भाव? 17 फरवरी को जारी हुए नए रेट, यहां चेक करें
बड़ी खुशखबरी! फिर कम हुई सोने-चांदी की कीमतें, बजट बनाने से पहले चेक करें 22K और 24K का भाव
23 फरवरी से लगेगा होलाष्टक, 9 दिन तक बंद रहेंगे शादी-विवाह
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (17 फ़रवरी 2026)