टेक्सास के स्टोर में डकैती के दौरान भारतीय नागरिक की गोली मारकर हत्या
अमेरिका में टेक्सास के एक स्टोर में डकैती के दौरान एक 32 वर्षीय भारतीय की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना अंतरराष्ट्रीय योग दिवस यानी की 21 जून को प्लेजेंट ग्रोव, डलास के गैस स्टेशन सुविधा स्टोर पर घटी। महावाणिज्य दूत डीसी मंजूनाथ ने इस घटना की पुष्टि की। मृतक की पहचान दसारी गोपीकृष्ण के तौर पर की गई है, जो आंध्र प्रदेश का रहने वाला था। वह आठ महीने पहले ही अमेरिका आया था।गोपीकृष्ण के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए मंजूनाथ ने कहा, "भारतीय नागरिक दसारी गोपीकृष्ण के निधन के बारे में जानकर दुख हुआ। प्लेजेंट ग्रोव में एक डकैती के दौरान उन्हें गोली मार दी गई थी। हम उनके स्थानीय परिवार के सदस्यों के संपर्क में हैं।"वाणिज्य दूतावास, भारतीय संघों के साथ मिलकर शव परीक्षण और मृत्यु प्रमाणपत्र सहित स्थानीय औपचारिकताओं के बाद शव को भारत वापस लाने के लिए हर संभव मदद कर रहा है। डकैती के दौरान गोपीकृष्ण गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। रविवार की सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। गोपीकृष्ण अपनी पत्नी और बेटे के साथ रहता था। टेक्सास में हुए इस घटना ने डलास में रहने वाले हिंदू समुदाय को बहुत ज्यादा प्रभावित किया।


श्री चैतन्य महाप्रभु ने अज्ञानता में डूबे लोगों को आध्यात्मिक रास्ता दिखाया - अमित शाह
अंबिकापुर में अवैध बीज भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, कोल्ड स्टोरेज से बीज जब्त
छत्तीसगढ़ में ‘महतारी सदन’ निर्माण अब ग्राम पंचायतों के जिम्मे
सूरजपुर में ओवरलोडिंग पर सख्ती, ‘बड़ा दोस्त’ वाहन पर 20 हजार जुर्माना
चिल्हाटी सड़क हादसा: दर्री तालाब में ट्रैक्टर पलटा, चालक की मौत
लखनऊ विकास प्राधिकरण में मोबाइल हैकिंग, IAS अधिकारियों से पैसों की मांग
रेलवे ने खोल दी स्पेशल ट्रेनों की 'पोटली', जानें आपके रूट पर कब और कहाँ से चलेगी गाड़ी