भारतीय करेंसी में आयी गिरावट, डॉलर के मुकाबले कितने पैसे निचे रहा रुपया
बुधवार को शेयर बाजार के दोनों मुख्य सूचकांक निचले स्तर पर खुला है। शेयर बाजार में आई गिरावट ने भारतीय करेंसी पर भी असर डाला है। आज डॉलर के मुकाबले रुपया 4 पैसे की गिरावट के साथ खुला है। बीते दिन अमेरिका में जारी महंगाई आंकड़ों ने बाजार पर असर डाला है।
विदेशी मुद्रा व्यापारियों ने कहा कि अमेरिकी मुद्रा की मजबूती और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की ऊंची कीमतों ने निवेशकों की भावनाओं को प्रभावित किया।
इंटरबैंक फॉरेन एक्सचेंज में रुपया डॉलर के मुकाबले 83.11 पर खुला और शुरुआती कारोबार में 83.12 के निचले स्तर और 83.09 के उच्चतम स्तर को छू गया। मंगलवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 8 पैसे टूटकर 83.08 पर बंद हुआ।
ट्रेजरी के प्रमुख और कार्यकारी निदेशक फिनरेक्स ट्रेजरी एडवाइजर्स एलएलपी अनिल कुमार भंसाली ने कहा
भारतीय रुपये के 83.08 तक गिरने की उम्मीद है क्योंकि सभी जोखिम परिसंपत्तियां शक्तिशाली डॉलर के मुकाबले गिर गई हैं और सोना भी 2,000 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस से नीचे गिरकर 1,991.51 अमेरिकी डॉलर पर आ गया है। मुद्रा में प्रवाह जारी रहना चाहिए और निचले स्तर पर खुलने के बाद इसे सीमित दायरे में रखना चाहिए।
डॉलर इंडेक्स 0.14 प्रतिशत कम होकर 104.81 पर था। वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा 0.16 प्रतिशत गिरकर 82.64 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।
निचले स्तर पर बाजार
आज बीएसई सेंसेक्स 617.81 अंक या 0.86 प्रतिशत की गिरावट के साथ 70,937.38 अंक पर कारोबार कर रहा था। एनएसई निफ्टी 180.50 अंक या 0.83 प्रतिशत गिरकर 21,562.75 अंक पर था।
एक्सचेंज डेटा के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशक मंगलवार को 376.32 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।


राजस्व विभाग ने जारी किए पदस्थापना आदेश
मध्य प्रदेश बजट से आदिवासी समाज को उम्मीदें, लेकिन कुपोषण खत्म करने की चुनौती बरकरार
तमिलनाडु बीजेपी प्रमुख ने तृषा को लेकर की विवादित टिप्पणी, विवाद बढ़ने पर मांगी माफी
अनुप्रिया पटेल का बयान: AI डॉक्टरों की जगह नहीं, उन्हें सपोर्ट करने के लिए बना
UGC समर्थन रैली बनी विवाद का कारण, पुलिस जांच में जुटी
MP बोर्ड 10वीं पेपर लीक मामला: शिक्षक ने व्हाट्सएप स्टेटस पर डाला प्रश्नपत्र, मचा हड़कंप
नरेंद्र मोदी से मिले ग्रैंड मुफ्ती शेख अबूबक्र, केरल चुनाव से पहले बढ़ी सियासी हलचल
बुर्का पहनकर कांवड़ लाने का मामला गरमाया, मौलाना का एतराज; महिला बोली-मन्नत पूरी होने पर उठाया कदम
रिश्वतखोरी पर बड़ी कार्रवाई, ट्रैप में फंसे कार्यपालन यंत्री