भारतीय हॉकी टीम को जर्मनी से मिली हार
भारतीय पुरुष हॉकी टीम का पांच देशों के टूर्नामेंट में लचर प्रदर्शन जारी रहा जब मंगलवार को यहां जर्मनी के खिलाफ 2-3 की हार से उसे लगातार तीसरी पराजय का सामना करना पड़ा। भारत के लिए पहले हाफ में अभिषेक (नौवें मिनट) और शमशेर सिंह (14वें मिनट) ने गोल दागे।
जर्मनी ने हालांकि दो गोल से पिछड़ने के बाद जोरदार वापसी करते हुए माल्टे हेलविग (28वें मिनट), क्रिस्टोफर रुहर (50वें मिनट) और गोंजालो पेइलाट (51वें मिनट) के गोल से जीत दर्ज की। इससे पहले भारत को स्पेन के खिलाफ 0-1 और बेल्जियम के खिलाफ 2-7 से शिकस्त झेलनी पड़ी थी।
भारत ने अच्छी शुरुआत करते हुए पहले क्वार्टर में अभिषेक और शमशेर के गोल से 2-0 की बढ़त बनाई। दूसरे क्वार्टर में दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। हेलविग ने दूसरे क्वार्टर के अंतिम मिनटों में गोल दागकर भारत की बढ़त को मध्यांतर तक 2-1 किया।
अंतिम क्वार्टर में जर्मनी ने पेनॉल्टी स्ट्रोक पर रुहर के गोल से बराबरी हासिल की और फिर अगले ही मिनट में पेइलाट ने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल दागकर जर्मनी की जीत सुनिश्चित की। भारत अपना अगला मैच बुधवार को फ्रांस से खेलेगा।


कृषि अभियांत्रिकी महाविद्यालय में कल से आयोजित दो दिवसीय “एग्री टेक मिलन” में शामिल होंगे पांच सौ से अधिक पूर्व विद्यार्थी
राहुल गांधी पर गिरिराज सिंह के गंभीर आरोप, बोले— भारत की छवि खराब करने की आदत बन गई
मुख्यमंत्री डॉ. यादव विधायक देवेन्द्र जैन के पुत्र के वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल हुए
विभिन्न चिकित्सा पद्धतियों के समन्वय से आमजन को पहुंचे अधिक से अधिक स्वास्थ्य लाभ : आयुष मंत्री परमार
स्वास्थ्य के प्रति संवेदनशील एवं जागरूक होना जरूरी : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
चिकित्सकों के संवेदनशील व्यवहार से मरीजों की आधी तकलीफ़ हो जाती है दूर : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
बंगाल चुनाव की तैयारी तेज, बीजेपी ने 140 सीटों पर उम्मीदवार फाइनल किए
मुख्यमंत्री डॉ. यादव शनिवार को बरही के किसान सम्मेलन में होंगे शामिल
बिहार चुनाव: बीजेपी का खर्च कांग्रेस से चार गुना, रिपोर्ट में खुलासा