विश्व टेबल टेनिस चैम्पियनशिप के नॉकआउट में पहुंची भारतीय महिला टीम
भारतीय महिला और पुरुष टेबल टेनिस टीम ने विश्व टेबल टेनिस टीम चैंपियनशिप के अपने आखिरी ग्रुप मुकाबले में जीत के साथ नॉकआउट चरण में जगह पक्की की। महिला टीम ने जहां, स्पेन के खिलाफ शानदार वापसी करते हुए 3-2 से मुकाबला जीता। वहीं, पुरुष टीम ने न्यूजीलैंड को 3-0 से हराया। भारतीय महिला टीम को स्पेन से कड़ी टक्कर मिली। श्रीजा अकुला और मनिका बत्रा के शुरुआती दोनों मैचों में हारने के बाद अयहिका मुखर्जी ने जीत के साथ भारत की मुकाबले में वापसी कराई। इसके बाद श्रीजा और मनिका चौथे और पांचवें मैच को जीतने में सफल रहे।
श्रीजा शुरुआती एकल में मारिया जियाओ से 9-11, 11-9, 11-13, 4-11 से हार गईं। सोफिया-जुआन झांग ने भारत की शीर्ष रैंक वाली खिलाड़ी मनिका पर 13-11,6-11,8-11,11-9,11-7 से जीत के साथ स्पेन का स्कोर 2-0 कर दिया। अयहिका ने तीसरे एकल में एल्विरा रेड को 11-8, 11-13, 11-8, 9-11, 11-4 से हराकर भारत को मुकाबले में बनाए रखा। इसके बाद मनिका ने चौथे एकल में मारिया को 11-9, 11-2, 11-4 से हराकर स्कोर 2-2 कर दिया। श्रीजा ने निर्णायक मैच में झांग पर 11-6, 11-13, 11-6, 11-3 से जीत दर्ज कर भारत को सफलता दिलाई।


तमिलनाडु बीजेपी प्रमुख ने तृषा को लेकर की विवादित टिप्पणी, विवाद बढ़ने पर मांगी माफी
अनुप्रिया पटेल का बयान: AI डॉक्टरों की जगह नहीं, उन्हें सपोर्ट करने के लिए बना
UGC समर्थन रैली बनी विवाद का कारण, पुलिस जांच में जुटी
MP बोर्ड 10वीं पेपर लीक मामला: शिक्षक ने व्हाट्सएप स्टेटस पर डाला प्रश्नपत्र, मचा हड़कंप
नरेंद्र मोदी से मिले ग्रैंड मुफ्ती शेख अबूबक्र, केरल चुनाव से पहले बढ़ी सियासी हलचल
बुर्का पहनकर कांवड़ लाने का मामला गरमाया, मौलाना का एतराज; महिला बोली-मन्नत पूरी होने पर उठाया कदम
रिश्वतखोरी पर बड़ी कार्रवाई, ट्रैप में फंसे कार्यपालन यंत्री
कैलाश विजयवर्गीय का बयान चर्चा में: “सारे कुत्तों से मुझे ही निपटना पड़ता है”, मौत का आंकड़ा शून्य बताया