भारत के रौनक दहिया ने ग्रीको-रोमन 110 किग्रा वर्ग में जीता कांस्य पदक
भारत के रौनक दहिया ने यहां चल रही अंडर17 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में 110 किलोग्राम ग्रीको-रोमन वर्ग में कांस्य पदक जीता। कांस्य पदक के प्ले-ऑफ में रौनक ने मंगलवार को चैंपियनशिप में तुर्किये के इमरुल्लाह कैपकन को आसानी से 6-1 से हरा दिया। यह भारत का इस टूर्नामेंट में पहला पदक रहा। रौनक वर्तमान में अपने आयु-समूह भार वर्ग में दुनिया में दूसरे स्थान पर हैं।
इससे पहले रौनक सेमीफाइनल में हंगरी के रजत पदक विजेता जेल्टन कजाको से हार गए थे। इस वर्ग में स्वर्ण यूक्रेन के इवान यानकोवस्की ने जीता, जिन्होंने तकनीकी श्रेष्ठता के आधार पर कजाको को 13-4 से हराया। अगर साईनाथ पारधी दो मुकाबले जीत जाते हैं तो भारत के पास 51 किग्रा रेपेचेज में दूसरे पदक का मौका होगा। उन्हें पहले संयुक्त राज्य अमेरिका के डोमिनिक माइकल मुनारेटो के खिलाफ खड़ा किया गया है। यदि वह मुकाबला जीतते हैं तो वह रेपेचेज के लिए कांस्य पदक के लिए अर्मेनियाई सर्गिस हारुत्युनन और जॉर्जिया के इउरी चैपिडेज के बीच मुकाबले के विजेता के साथ मुकाबला करेंगे।


MP में राज भवन बना लोक भवन, नई नेमप्लेट के साथ शुरू हुई नई पहचान
शेयर बाजार भूल जाएं, NHAI की स्कीम से मिलेगा बड़ा मुनाफा
तेज गेंदबाज का कहर, वैभव सूर्यवंशी बिना खाता खोले लौटे पवेलियन
खनिज नोटिस ने बढ़ाई BJP विधायक संजय पाठक की कंपनियों की मुश्किलें, 443 करोड़ वसूली का आदेश
पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर टकराव, चार की जान गई और कई घायल
अवैध धान पर बड़ी रेड...बलौदाबाजार में 2052 कट्टे जब्त, सरकारी सिस्टम में सेंध लगाने वालों पर शिकंजा, जानें कौन-कौन फंसा
निलंबित विधायक हुमायूं कबीर के कार्यक्रम पर हाई अलर्ट, बाबरी मस्जिद की नींव बनी चर्चा का केंद्र
घर बैठे मिलेगी नौकरी...सिंघस्थ के लिए 5,000 होम गार्ड्स भर्ती का रास्ता साफ...CM ने किया बटालियन बनाने का ऐलान, ऐसे करें अप्लाई
लखपति किसान बनने का मौका...CM ने की बड़ी घोषणा, जानें किसे मिलेगा लाभ और कैसे करें आवेदन
फ्लाइट रद्द होने से परेशान यात्रियों के लिए खुशखबरी...रेलवे ने उठाया बड़ा कदम, इन 37 ट्रेनों में जोड़े एक्स्ट्रा कोच, देखें लिस्ट