इंडिगो ने दिया 30 ए 350-900 विमानों का ऑर्डर
मुंबई । सार्वजनिक विमानन कंपनी इंडिगो ने यूरोप की विमान बनाने वाली कंपनी एयरबस को चौड़ी बॉडी वाले 30 ए350-900 विमानों का ऑर्डर दिया है। यह ऑर्डर 4 से 5 अरब डॉलर का हो सकता है। देश में विमान यात्रा की बढ़ती मांग पूरी करने के लिए देसी विमानन कंपनियां पिछले साल से अब तक विमान खरीदने के लिए 4 बड़े ऑर्डर दे चुकी हैं। टाटा के एयर इंडिया समूह ने फरवरी 2023 में 470 विमानों के लिए ऑर्डर दिए थे। उसने एयरबस को 250 विमान और अमेरिकी कंपनी बोइंग को 220 विमान का ऑर्डर दिया था। इंडिगो ने जून 2023 में एयरबस को 500 ए320नियो विमानों का ऑर्डर दिया था, जो दुनिया का सबसे बड़ा विमान ऑर्डर था। नई विमानन कंपनी अकासा एयर ने जनवरी 2024 में बोइंग को 150 बी737 मैक्स विमानों का ऑर्डर दिया था। आज के ऑर्डर की खासियत यह है कि इंडिगो पहली बार चौड़ी बॉडी वाले विमान खरीद रही है। उसके बेड़े में चौड़ी बॉडी वाले 2 बी 777 विमान पहले से हैं मगर वे टर्किश एयरलाइंस से पट्टे पर लिए गए हैं। विमानन कंपनी ने कहा कि इन विमानों का सटीक रंगरूप बाद में तय किया जाएगा। उम्मीद है कि विमान 2027 से मिलने शुरू हो जाएंगे। इंडिगो के पास कुछ शर्तों के साथ 70 एयरबस ए350 विमान खरीदने का भी अधिकार है। उनका ऑर्डर भविष्य की जरूरतों के हिसाब से दिया जाएगा। चौड़ी बॉडी वाले विमानों ईंधन टैंक और इंजन संकरी बॉडी वाले विमानों के मुकाबले बड़े होते हैं। इसलिए इन विमानों को लंबी दूरी की उड़ान में इस्तेमाल किया जा सकता है।


रश्मिका को सास से मिलेगी खास सौगात, विजय की मां सौंपेंगी खानदान की विरासत; दो परंपराओं से होगी कपल की शादी
साक्ष्य के अभाव में हाई कोर्ट का फैसला, हत्या मामले में मां दोषमुक्त
योगी सरकार का निवेश दांव, नोएडा एयरपोर्ट पर आधुनिक सुविधाएं विकसित होंगी
कॉमेडियन मार्टिन शॉर्ट की बेटी कैथरीन ने खुद को मारी गोली! परिवार ने लोगों से की ये खास अपील
MP के बाजार में ईरान-इराक की प्रीमियम वैरायटी की भरमार
नैनीताल में विक्रांत मैसी और मानुषी छिल्लर ने की स्कूटर राइड, शूटिंग का बीटीएस वीडियो वायरल; फैंस हुए उत्साहित
The Bonus Market Update: हरे निशान पर खुला घरेलू शेयर बाजार; सेंसेक्स 470 अंक चढ़ा, निफ्टी 25500 के पार
होली पर रेलवे ने दी यात्रियों को बड़ी राहत, रतलाम से होकर चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें
कैप्टन बने जैकी भगनानी? पत्नी रकुल प्रीत सिंह संग हेलीकॉप्टर में आए नजर; वीडियो देख फैंस ने किए मजेदार कमेंट
Ambikapur: अंबिकापुर में पीलिया का कहर, छात्र समेत दो की मौत, टीएस सिंहदेव बोले- स्थानीय प्रशासन की लापरवाही का परिणाम