इंदौर के यात्रियों को झटका, इंडिगो ने दो रूट किए बंद
इंदौर। इंदौर से हवाई सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक बार फिर निराशाजनक खबर सामने आई है. मार्च के अंत से लागू होने वाले समर शेड्यूल में इंडिगो एयरलाइंस ने इंदौर से नासिक और उदयपुर के लिए अपनी उड़ानें पूरी तरह बंद करने का निर्णय लिया है. एयरलाइन ने न केवल इन रूट्स का प्रस्ताव वापस ले लिया है, बल्कि अपनी वेबसाइट से भी टिकट बुकिंग हटा दी है. इस फैसले के बाद अब राजस्थान घूमने जाने वाले पर्यटकों और महाराष्ट्र में ज्योतिर्लिंग दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं को लंबा और असुविधाजनक सफर तय करना पड़ेगा।
डीजीसीए ने नहीं किया शेड्यूल में उड़नों का जिक्र
डीजीसीए के 29 मार्च से लागू होने वाले प्रस्तावित समर शेड्यूल में इंदौर से इन दोनों शहरों के लिए किसी भी उड़ान का उल्लेख नहीं है. इंडिगो ने 27 मार्च के बाद उदयपुर और 28 मार्च के बाद नासिक के लिए टिकट बुकिंग भी बंद कर दी है, जिससे साफ है कि इन रूट्स पर फिलहाल सेवा बंद रहेगी।
श्रद्धालुओं पर पड़ेगा सबसे ज्यादा असर
इस फैसले का सबसे ज्यादा असर श्रद्धालुओं पर पड़ेगा. पहले इंदौर से शिर्डी की सीधी फ्लाइट बंद होने के बाद यात्री नासिक तक हवाई सफर कर सड़क मार्ग से शिर्डी पहुंचते थे. अब नासिक की फ्लाइट बंद होने से यह विकल्प भी खत्म हो जाएगा. वहीं उदयपुर, जो राजस्थान का प्रमुख पर्यटन केंद्र है, वहां जाने के लिए यात्रियों को अब ट्रेन या सड़क मार्ग का लंबा सफर करना पड़ेगा।
इंदौर से कई शहरों के लिए कम हुई कनेक्टिविटी
पिछले कुछ समय में इंदौर से कई शहरों के लिए हवाई कनेक्टिविटी कम हुई है. इंडिगो और अन्य एयरलाइंस ने जोधपुर, प्रयागराज, वाराणसी, सूरत, राजकोट, वडोदरा, बिलासपुर, अमृतसर, किशनगढ़ और बेलगाम जैसे रूट्स भी बंद किए हैं. एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार इसका बड़ा कारण रनवे मरम्मत के चलते रात में एयरपोर्ट का बंद रहना है, जो रात 10:30 बजे से सुबह 6:30 बजे तक प्रभावी रहता है. इंदौर एयरपोर्ट के डायरेक्टर सुनील मग्गीरवार के मुताबिक रनवे का काम मार्च के अंत तक पूरा करने की कोशिश की जा रही है. उनका कहना है कि अप्रैल से एयरपोर्ट 24 घंटे संचालित होगा, जिससे नई उड़ानों की शुरुआत और यात्री संख्या में बढ़ोतरी की उम्मीद है।
परीक्षाओं के कारण सामान्य रह सकता है ट्रैफिक
ट्रेवल एजेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया के प्रदेश अध्यक्ष अमूल कटारिया का कहना है कि फरवरी और मार्च की शुरुआत में परीक्षाओं के कारण ट्रैफिक सामान्य रह सकता है, लेकिन मार्च के मध्य और अप्रैल में छुट्टियां शुरू होते ही यात्रियों की संख्या तेजी से बढ़ेगी और यह आंकड़ा 5 लाख तक पहुंच सकता है. समर वेकेशन के लिए लोगों ने अभी से बुकिंग शुरू कर दी है।
इंदौर एयरपोर्ट पर बढ़ी यात्रियों की संख्या
वर्ष 2025 में इंदौर एयरपोर्ट से हवाई यात्रा करने वालों की संख्या ने नया रिकॉर्ड बनाया. जनवरी से दिसंबर के बीच 43 लाख 96 हजार 611 यात्रियों ने यहां से सफर किया, जो एयरपोर्ट के 88 साल के इतिहास में पहली बार 40 लाख के पार पहुंचा आंकड़ा है. इसी दौरान 32,558 उड़ानों का संचालन हुआ।
नए साल में पूराने टर्मिनल को फिर शुरू किया जाएगा
एयरपोर्ट प्रबंधन के अनुसार नए साल में पुराने टर्मिनल को भी फिर से शुरू किया जाएगा, जहां से एटीआर विमानों का संचालन होगा. इससे मुख्य टर्मिनल पर भीड़ कम होगी और यात्रियों को चेक-इन व सुरक्षा जांच में कम समय लगेगा. दो टर्मिनलों के संचालन से यात्रा व्यवस्था अधिक सुगम और व्यवस्थित होने की उम्मीद जताई जा रही है।


विधानसभा में सुरक्षा व्यवस्था का सख्त खाका तैयार, संवेदनशील सत्र से पहले हाई सिक्योरिटी प्लान लागू
असम में ‘मिया’ मुसलमानों को लेकर क्यों तेज हुई सियासी मुहिम? विवादित वीडियो से बढ़ा राजनीतिक टकराव
अधिकारी की छवि खराब करने की साजिश? थाने में दिया आवेदन
वाराणसी कचहरी में बम धमकी से हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर
कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एशियन पैरास्विमर बने सतेंद्र, 9 घंटे 22 मिनट में रचा इतिहास
राज्यसभा में कांग्रेस के भीतर तकरार, खरगे और जयराम रमेश के बीच तीखी बहस
जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने 8 महीने की मासूम की हत्या की
धीरेन्द्र शास्त्री की ‘माला-भाला’ नसीहत पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने FIR की मांग उठाई
मनसे नेता देशपांडे ने उद्धव गुट के पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप… बोले- एक-एक करोड़ में बिके
कचरा प्रबंधन नियमों में बार-बार बदलाव से जमीनी हकीकत में सुधार नहीं होगा: सुप्रीम कोर्ट