इंदौर: नागपंचमी पर परंपरागत दंगल का आयोजन, श्रद्धालुओं ने किया बांबी पूजन
इंदौर : इंदौर में नागपंचमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। सुबह से डेरों से निकल कर सपेरे घरों में नाग की पूजा कराने के लिए पहुंचे। वन विभाग की सख्ती के कारण उनकी संख्या इस बार ज्यादा नहीं रही। वहीं इंदौर के पाटनीपुरा और कुम्हारखाड़ी में परंपरागत दंगल भी हुए। जिसमें महिला पहलवानों ने पुरुष पहलवानों को पटखनी देकर हराया। पाटनीपुरा में मोनू मुनिया महिला पहलवान ने कुश्ती जीती। यह दंगल देखने के लिए काफी लोगों की भीड़ उमड़ी। विजेता पहलवान को पुरस्कारों से नवाजा गया।
इसके अलावा छत्रीबाग में बांबी पूजन हुआ। महिलाएं यहां थाली में हल्दी-कुमकुम और फूल लेकर आई और बांबी की पूजा की।कुम्हारखाड़ी स्थित प्राचीन नाग मंदिर में सुबह चार बजे से ही दर्शन पूजन के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। मंदिर के व्यवस्थापक दिनेश कश्यप के अनुसार यह मंदिर लगभग सत्तर साल पुराना है। नागपंचमी के दिन यहां दूर-दूर से भक्त दर्शन करने आते हैं। कई लोगों की मनोकामना पूर्ण होती होती है। सुदामा नगर स्थित कालेश्वर धाम नाग मंदिर में नाग पंचमी महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस मंदिर में छह फीट लंबी चांदी की नाग प्रतिमा विराजमान है। दर्शन मात्र से श्रद्धालुओं की मनोकामनाएं पूर्ण होने की मान्यता है। भैयाजी ने बताया कि नाग देवता का महाअभिषेक सुबह 9 बजे से किया गया। इसके पश्चात दोपहर में भजन हुए। जिसमें भक्त शामिल हुए। रात्रि 8 महाआरती का आयोजन किया गया। सुबह से रात तक मंदिर में दर्शन के लिए भीड़ उमड़ी।


सलमान खान को देखकर पैपराजी ने बदले सुर, वीडियो इंटरनेट पर वायरल
संगीत चोरी के आरोपों पर प्रीतम का जवाब, बोले- लोग जल्दी जज कर लेते हैं
HSBC और जेफरीज की रिपोर्ट के बाद Jubilant Foodworks के शेयर दबाव में
‘एक्टर्स की चिंता जायज है’, इन्फ्लुएंसर्स के फिल्मों में आने पर कुशा कपिला का बयान
साड़ी और गाउन दोनों में छाईं सुनीता, कान से सामने आईं खास तस्वीरें
गेस्ट परफॉर्मेंस देते हुए भावुक हुए आयुष्मान, बोले- सपने कभी मत छोड़ो
मोहनलाल के बर्थडे सेलिब्रेशन में शामिल हुआ ‘दृश्यम 3’ का धमाका
रेल दुर्घटना पीड़ित परिवार के बच्चों को कोर्ट से मिली बड़ी मदद
स्वास्थ्य मंत्रालय की एडवाइजरी, इलाज में कॉस्मेटिक उत्पादों के इस्तेमाल से बचें
महंगाई के दबाव में अर्थव्यवस्था, विकास दर पर खतरे की घंटी