इंदौर पुलिस की पहल, अब मॉरिशस में खुलेगा मूक बधिर हेल्पलाइन सेंटर
इंदौर इंदौर पुलिस का मूक बधिर हेल्पलाइन नवाचार मॉरीशस में भी प्रारंभ होगा, इसकी तैयारी चल रही है। पिछले दिनों इंदौर में प्रवासी भारतीय दिवस में विदेशी प्रतिनिधियों ने इस हेल्पलाइन सेंटर का भ्रमण भी किया, जिसे सराहा गया और मारीशस में इसे प्रारंभ करने की बात भी कही गई। बुधवार को मंत्रालय में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के समक्ष कलेक्टर-कमिश्नर, एसपी-आइजी कांफ्रेंस में इंदौर पुलिस के मूक बधिर हेल्प लाइन नवाचार का डीसीपी रजत सकलेचा ने प्रजेंटेशन दिया और उक्त जानकारी भी दी। नवाचार में अबतक 117 शिकायतें मिली हैं। इनका निराकरण भी किया गया है। देश में अपनी तरह की प्रथम मूक बधिर हेल्प लाइन में 75876-32133 नंबर पर संपर्क कर मूक बधिर व्यक्तियों को पुलिस द्वारा आवश्यक सहायता दी जा रही है। इस नंबर पर वीडियो कॉल या टेक्स्ट मैसेज कर परेशानी बताई जा सकती है। प्रशिक्षित टीम समस्या का समाधान करती है। मूक बधिर बच्चों को साइन लैंग्वेज की मदद से इस हेल्प लाइन की खूबियां बताई गई हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इंदौर पुलिस का यह प्रयास सराहनीय है। भोपाल और भगवान महाकाल की नगरी उज्जैन में पुलिस के नवाचारों की भी मुख्यमंत्री ने प्रशंसा की।


बिरसा मुंडा: आदिवासियों के ‘धरती आबा’ जिनकी दहाड़ से अंग्रेज भी खाते थे खौफ, जानिए उनका शौर्य गाथा!
राहुल गांधी की 1300 किमी यात्रा का सुपर फ्लॉप शो: बिहार में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, 61 में से सिर्फ 6 सीटें!
ग्लोब-ट्रॉटर इवेंट में एंट्री कैसे मिलेगी? जानें सभी गाइडलाइंस
नक्सलियों का बड़ा सरेंडर: दो शीर्ष कमांडरों सहित 8 माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण, संगठन को लगा बड़ा झटका!
मस्ती, परिवार और ढेर सारी नोकझोंक—‘डाइनिंग विद कपूर्स’ का ट्रेलर आया, लेकिन आलिया नहीं दिखीं
चलती बस में धुआं, ड्राइवर-कंडक्टर की सूझबूझ से बची यात्रियों की जान!
राजकुमार राव और पत्रलेखा के घर गूंजी किलकारी, वेडिंग एनिवर्सरी पर हुई बेटी का जन्म!
जबलपुर में आज जनजातीय गौरव दिवस...CM मोहन यादव और PM मोदी करेंगे कार्यक्रम का शुभारंभ, जानिए क्या है खास?