IPL 2026 का शेड्यूल तैयार, धर्मशाला मैचों का बेसब्री से इंतजार
धौलाधार के आंचल में बसे धर्मशाला को इस बार आईपीएल के तीन मैच मिले हैं। गुरुवार को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की ओर से आईपीएल के 19वें सीजन के लिए दूसरा शेड्यूल जारी किया गया। इसके तहत अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में 11, 14 और 17 मई को तीन मुकाबले खेले जाएंगे। पंजाब किंग्स अपने इस दूसरे होम ग्राउंड में मुंबई इंडियंस, दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के साथ भिड़ेगी। शेड्यूल के मुताबिक धर्मशाला में पहला मैच 11 मई को पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच शाम 7:30 बजे खेला जाएगा। 14 को भी पंजाब किंग्स बनाम और मुंबई इंडियंस का मैच शाम 7:30 बजे ही शुरू होगा। पंजाब किंग्स तीसरा और आखिरी मैच 17 मई को दोपहर 3:30 बजे आरसीबी के साथ खेलेंगे। ये तीनों मैच सीजन के अंतिम लीग मुकाबले होंगे, जिसमें हर टीम नॉकआउट में जाने के लिए पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरेगी। धर्मशाला की तेज पिच पर ये मुकाबले न केवल पंजाब किंग्स के लिए, बल्कि उनके विरोधियों के लिए भी बेहद निर्णायक होंगे। धर्मशाला में 14 जून को भारत और अफगानिस्तान के बीच वनडे मैच भी खेला जाएगा, लेकिन इससे पहले आईपीएल के तीन मैच मिलने से क्रिकेट प्रेमी खासे उत्साहित हैं। धर्मशाला में आईपीएल का रोमांच चरम पर रहता है और क्रिकेट प्रेमी इसका बेसब्री से इंतजार करते हैं।
अब तक 14 मैचों का सफल आयोजन
धर्मशाला स्टेडियम में अब तक आईपीएल के 14 मैचों का सफल आयोजन हो चुका है। पिछले साल धर्मशाला को भी तीन मैच मिले थे, लेकिन भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव के चलते एक मैच बीच में ही रोकना पड़ा था और बाद में इसे दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया गया था।


ट्रंप का आर्थिक प्लान: रक्षा बजट बढ़ाया, अन्य क्षेत्रों में खर्च घटाने का प्रस्ताव
वैश्विक तनाव से झटका: भारत में bottled water की कीमतें बढ़ सकती हैं
युद्ध प्रभावित इलाकों को राहत: MSME के लिए भारी कर्ज गारंटी योजना की संभावना
राजनीतिक माहौल गरमाया: केरल में शशि थरूर के काफिले पर हमला
शिक्षा व्यवस्था पर सवाल: सांदीपनि स्कूल में 92 छात्र फेल, लटेरी विधायक ने लगाई फटकार
भोपाल में PNG सप्लाई सुधार की दिशा में कदम: नगर निगम देगा अनुमति, नेटवर्क होगा मजबूत
समुद्री संकट की आशंका: ईरान का बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य पर दबाव बनाने का संकेत
वॉशिंगटन डीसी में इतिहास: रिनी संपत ने मेयर चुनाव में दक्षिण एशियाई प्रतिनिधित्व दर्ज कराया