जमशेदपुर एफसी ने स्टीवानोविच के साथ दो साल का करार किया
जमशेदपुर । जमशेदपुर एफसी ने सर्बिया के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी एलेन स्टीवानोविच के साथ दो साल का करार किया है। जमशेदपुर ने 2023-24 आईएसएल सत्र से पहले स्टीवानोविच को शामिल करने की घोषणा की। इस खिलाड़ी के पास खासा अनुभव है। उसने इटली में इंटर मिलान की युवा टीम के साथ शुरुआत की थी और दिग्गज कोच जोस मोरिन्हो की देखरेख में इसकी सीनियर टीम की ओर से भी खेला है। इसके साथ ही इटली में टोरिनो एफसी, पलेर्मो , एसएससी बारी और स्पेजिया जैसी टीमों का भी प्रतिनिधित्व किया है।
स्टीवानोविच इंटर मिलान की उस टीम में भी शामिल थे हिस्सा थे जिसने साल 2009-10 में मोरिन्हो के नेतृत्व में लगातार तीन खिताब जीते थे। स्टीवानोविच ने जमशेदपुर टीम में जगह मिलने पर खुशी जताते हुए कहा , ‘‘ जमशेदपुर एफसी का हिस्सा बनना मेरे लिए सम्मान की बात है। मैंने क्लब और उसके प्रशंसकों के बारे में बहुत कुछ सुना है और मैं यहां आकर खेलने को लेकर उत्साहित हूं। वहीं जमशेदपुर एफसी के मुख्य कोच स्कॉट कूपर ने कहा , ‘‘ एलेन (स्टीवानोविच) के साथ करार टीम के लिए लाभप्रद रहेगा। उनके अनुभवों का लाभ टीम को मिलेगा जिससे उसका प्रदर्शन और भी बेहतर होगा।


MP में राज भवन बना लोक भवन, नई नेमप्लेट के साथ शुरू हुई नई पहचान
शेयर बाजार भूल जाएं, NHAI की स्कीम से मिलेगा बड़ा मुनाफा
तेज गेंदबाज का कहर, वैभव सूर्यवंशी बिना खाता खोले लौटे पवेलियन
खनिज नोटिस ने बढ़ाई BJP विधायक संजय पाठक की कंपनियों की मुश्किलें, 443 करोड़ वसूली का आदेश
पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर टकराव, चार की जान गई और कई घायल
अवैध धान पर बड़ी रेड...बलौदाबाजार में 2052 कट्टे जब्त, सरकारी सिस्टम में सेंध लगाने वालों पर शिकंजा, जानें कौन-कौन फंसा
निलंबित विधायक हुमायूं कबीर के कार्यक्रम पर हाई अलर्ट, बाबरी मस्जिद की नींव बनी चर्चा का केंद्र
घर बैठे मिलेगी नौकरी...सिंघस्थ के लिए 5,000 होम गार्ड्स भर्ती का रास्ता साफ...CM ने किया बटालियन बनाने का ऐलान, ऐसे करें अप्लाई
लखपति किसान बनने का मौका...CM ने की बड़ी घोषणा, जानें किसे मिलेगा लाभ और कैसे करें आवेदन
फ्लाइट रद्द होने से परेशान यात्रियों के लिए खुशखबरी...रेलवे ने उठाया बड़ा कदम, इन 37 ट्रेनों में जोड़े एक्स्ट्रा कोच, देखें लिस्ट