जीतू भैया ने फैंस की बेताबी को बढ़ाते हुए....एक वीडियो शेयर किया...
पंचायत 3 की रिलीज के बाद अब फुलेरा के सचिव जी एक बार फिर से वेब सीरीज 'कोटा फैक्ट्री' में सबके प्यारे 'जीतू भैया' बनकर लौट रहे हैं। बीते दिन ही नेटफ्लिक्स ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर कोटा फैक्ट्री सीजन 3 से जीतू भैया की एक झलक शेयर की थी। उन्होंने ये तो बता दिया था कि मोस्ट अवेटेड वेब सीरीज जून के महीने में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी, लेकिन कब आएगी, इसके लिए 'जीतू भैया' ने फैंस को एक समीकरण को सॉल्व करने की जिम्मेदारी सौंपी थी। कोटा फैक्ट्री 3 के फैंस ने रिलीज डेट को लेकर जो अंदाजा लगाया था, वो एकदम सही निकला, क्योंकि मेकर्स ने अब खुद इस वेब सीरीज की रिलीज डेट से पर्दा उठाया।
कब Netflix पर रिलीज होगी कोटा फैक्ट्री 3?
कोटा फैक्ट्री ऑडियंस की पसंदीदा वेब सीरीज में से एक है। बीते दिन जीतू भैया ने जो सवाल लोगों को सॉल्व करने का टास्क दिया था, उसमें उन्होंने ये साफ तौर पर बताया था कि रिलीज डेट इसी समीकरण में छिपी है। जहां कुछ लोग उनकी ये पहेली सुलझा नहीं सके, तो वहीं कुछ ने मिनटों में ही रिलीज डेट का अंदाजा सही लगाया, जो कि 20 जून था। 'कोटा फैक्ट्री-3' को लेकर उनकी रिलीज डेट का अंदाजा कितना सही था, अब इस पर से मेकर्स ने भी सस्पेंस उठा दिया है और नेटफ्लिक्स एक नया पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, "आज से तैयारी शुरू। कोटा फैक्ट्री: सीजन 3 नेटफ्लिक्स पर 20 जून को आ रही है"।
रिलीज डेट जानकर खुशी से उछल पड़े फैंस
कोटा फैक्ट्री के तीसरे सीजन की रिलीज डेट के साथ नेटफ्लिक्स के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्टर भी शेयर किया गया है, जिसमें जितेन्द्र कुमार से लेकर एहसास चन्ना, आलम खान, रंजन राज, मयूर मोरे नजर आ रहे हैं। कोटा फैक्ट्री 3 की रिलीज डेट से पर्दा उठने के बाद फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है। एक यूजर ने लिखा, "बल्ले-बल्ले हो गई ये तो"। दूसरे यूजर ने लिखा, "ये भी बता दो कि इसका ट्रेलर कब आ रहा है"। अन्य यूजर ने लिखा, "हमारे जीतू भैया लौट रहे हैं"। एक और अन्य यूजर ने लिखा, "देख लिया जीतू भैया हम कितने होशियार हैं"।


देर रात पुलिस पहुंची हॉस्टल, छात्रों ने जताया विरोध
ट्रेडिंग कारोबारी से लूट मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 आरोपी पुलिस जवानों को नौकरी से किया बर्खास्त
CG High Court: 38 साल पुराने दवा प्रकरण में राज्य सरकार की अपील खारिज, आरोपियों के बरी होने को हाई कोर्ट ने माना सही
Dhamtari Accident: कोबरा बटालियन के 4 जवानों की दर्दनाक मौत
10 साल पुराने मामले में फंसे एक्टर धनुष, मिला 20 करोड़ का लीगल नोटिस, क्या है आरोप?
Andhra Pradesh Budget: आंध्र प्रदेश सरकार का 2026-27 के लिए ₹3.32 लाख करोड़ का बजट पेश, जानें किसे क्या मिला
Mahashivratri 2026: शिवलिंग में विराजमान है पूरा शिव परिवार... जानिए कौन-कौन हैं विराजमान
राजनीतिक तकरार तेज, सड़क विवाद में सपा नेता निशाने पर
Bijapur में नक्सली स्मारक ध्वस्त, भारी हथियार बरामद