जेएनके इंडिया का आईपीओ खुला
मुंबई । साउथ कोरियाई कंपनी जेएनके ग्लोबल की सहायक कंपनी जेएनके इंडिया का आईपीओ मंगलवार को आम निवेशकों के लिए खुल गया है। कंपनी की ओर से इश्यू के जरिए 649.47 करोड़ रुपये जुटाए जा रहे हैं। इसमें 300 करोड़ रुपये का फ्रैश इश्यू है। वहीं, 349.47 करोड़ रुपये का ओएफएस शामिल है। आईपीओ 23 से लेकर 25 अप्रैल तक आम निवेशकों के लिए खुला रहेगा। जेएनके इंडिया आईपीओ का लॉट साइज 36 शेयरों का निर्धारित है। जेएनके इंडिया आईपीओ में निवेशकों को ऑलटमेंट 26 अप्रैल को मिलेगा। जेएनके इंडिया आईपीओ में जिन निवेशकों को अलॉटमेंट नहीं मिलेगा। 29 अप्रैल तक उनके खाते में रिफंड क्रेडिट हो जाएगा। शेयर की लिस्टिंग एनएसई और बीएसई पर 30 अप्रैल को होगी।
वित्त वर्ष में कंपनी की आय 253.39 करोड़ रुपये रही थी। इस दौरान कंपनी ने 46.21 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया है।
वहीं, कंपनी की वित्तीय स्थिति भी काफी अच्छी है। पिछले कुछ वर्षों में कंपनी ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। कंपनी की ऑर्डर बुक 845 करोड़ की है जो दिखाता है कि कंपनी भविष्य में अच्छा प्रदर्शन करेगी। 43 की पीई के साथ आईपीओ फेयर वैल्यू पर मिल रहा है। निवेश लंबी अवधि का नजरिया रखते हुए इसमें निवेश कर सकते हैं।


इंदौर में यातायात सुधार की दिशा में बड़ा कदम, भूमिगत मेट्रो पर जोर
शोएब अख्तर ने गिरगिट की तरह बदला रंग!: मना रहे थे भारत बाहर हो जाए, जब पाकिस्तान पर तलवार लटकी तो बदल गए तेवर
यात्रियों को इंतजार, वंदे भारत के नए स्टॉप पर फिलहाल रोक
कांग्रेस का हमला, पीएम का इजराइल दौरा बताया असंतुलित कदम
सिक्किम में मौसम का कहर, सेना और प्रशासन ने संभाली मोर्चा
रश्मिका को सास से मिलेगी खास सौगात, विजय की मां सौंपेंगी खानदान की विरासत; दो परंपराओं से होगी कपल की शादी
साक्ष्य के अभाव में हाई कोर्ट का फैसला, हत्या मामले में मां दोषमुक्त
योगी सरकार का निवेश दांव, नोएडा एयरपोर्ट पर आधुनिक सुविधाएं विकसित होंगी
कॉमेडियन मार्टिन शॉर्ट की बेटी कैथरीन ने खुद को मारी गोली! परिवार ने लोगों से की ये खास अपील
T20 WC: मिलर संग वीडियो पड़ा भारी, इन्फ्लुएंसर को मिली दुष्कर्म की धमकी? शरीर को लेकर भी हुईं अभद्र टिप्पणियां