एक दशक से अधिक समय बाद धोनी से मिले जोगिंदर
चंडीगढ़। 2007 टी20 विश्वकप क्रिकेट की विजेता टीम में शामिल रहे ऑलराउंडर जोगिंदर शर्मा की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर आई है। इसमें वह भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी से मिलते दिख रहे हैं। मध्यम गति के गेंदबाज रहे जोगिंदर ने साल 2004-07 के बीच 4 एकदिवसीय और टी20ई खेले थे।
जोंगिदर को विश्वकप के बाद भारतीय टीम में जगह नहीं मिली और वह हरियाणा पुलिस में भर्ती को गये। आज पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) बन गये हैं। जोगिंदर ने 2023 में पेशेवर क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले लिया था। उन्होंने 2017 के बाद से कोई पेशेवर क्रिकेट मैच नहीं खेला है।
जोगिंदर ने सोशल मीडिया पर लिखा कि बहुत लंबे समय के बाद कप्तान माही से मिलकर अच्छा लगा। लगभग 12 साल बाद मिलने का आनंद ही अलग था।
पाकिस्तान के खिलाफ 2007 टी20 विश्व कप फाइनल में जोगिंदर ने अंतिम ओवरों में शानदार प्रदर्शन करते हुए यूनिस खान को आउट कर भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। तब अंतिम ओवर में पाकिस्तान को 13 रन चाहिए थे और एक विकेट बचा हुआ था और मिस्बाह उल हक खेल रहे थे। इसके बाद भी जोगिंदर ने अपनी पहली 2 गेंदों पर सात रन दिए, जिसमें मिस्बाह का छक्का भी शामिल था पर तीसरी गेंद पर पाक खिलाड़ी का कैच श्रीसंत ने लिया।
जोगिंदर ने 4 टी-20 मैचों में 4 विकेट लिए, जबकि 4 एकदिवसीचय मैचों की तीन पारियों में 35 रन बनाए और एक विकेट लिया।।


राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (18 मार्च 2026)
छत्तीसगढ़ के पर्यटन को राष्ट्रीय पहचान दिलाने की पहल — देशभर के टूर ऑपरेटरों ने देखी छत्तीसगढ़ की अनोखी झलक
शिवराज की नसीहत या सवाल? कांग्रेस की योजनाओं में इन विभूतियों का नाम क्यों गायब
प्रधानमंत्री आवास योजना से बदली जिंदगी, कच्चे घर से पक्के मकान तक पहुंचा सपना
केरल चुनाव 2026: कांग्रेस ने घोषित किए पहले 55 उम्मीदवार, शुरू हुआ मैदान
दीक्षा प्राप्त करने के बाद विद्यार्थी समाज और देश के विकास में सहयोग दें और बने जिम्मेदार नागरिक : राज्यपाल पटेल
मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026
बस्तर के वनांचलों में डिजिटल क्रांति
डिजिटल दौर में बदली तस्वीर: फैंसी स्टोर से प्रीति यादव बनीं नई पीढ़ी की आत्मनिर्भर उद्यमी