भूस्खलन होने से कालका शिमला हाईवे फिर बंद, एचआरटीसी बस हुई दुर्घटनाग्रस्त
भूस्खलन होने से कालका शिमला एनएच देर रात से फिर बंद हो गया है। इससे हाईवे पर लंबा जाम लगा हुआ है। बताया जा रहा है कि चक्की मोड़ के पास भूस्खलन हुआ है। वहीं कांगू में हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस सड़क धसने के कारण दुर्घटना का शिकार हो गई।जानकारी के अनुसार, बस 31-1315 सुंदरनगर शिमला रूट पर जा रही थी।
रास्ते में कांगू के पास सड़क अचानक क्षतिग्रस्त होने के कारण चार यात्री घायल हो गए और अन्य को मामूली चोटें आईं हैं। बस में कल 12 यात्री सवार थे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची है।हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के ऑरेंज अलर्ट के बीच शुक्रवार शाम तक 302 सड़कों पर आवाजाही ठप रही। 989 बिजली ट्रांसफार्मर और 47 पेयजल योजनाएं भी बंद हैं।भूस्खलन होने से कालका-शिमला नेशनल हाईवे आठ घंटे बंद रहा।
दोपहर को छोटे वाहनों के बाद शाम को बसों की आवाजाही भी एनएच से शुरू हो गई है।एनएच चंडीगढ़-मनाली पर सुबह और दोपहर को करीब दो घंटों तक छह मील, नौ मील और आठ मील के पास मलबा और चट्टानें आने के चलते यातायात बंद रहा। दोपहर बाद मार्ग बहाल हुआ। मंडी-पठानकोट एनएच अपरोच रोड के नजदीक भूस्खलन से सड़क पर पेड़ व मलबा गिर जाने से करीब एक घंटे तक बंद रहा।


मधु मंटेना के घर गूंजी किलकारी, सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता
IPL में चेन्नई की रणनीति पर सवाल, धोनी के क्रम से लेकर टीम कॉम्बिनेशन तक चर्चा
सरेंडर नक्सलियों ने भी थामा कलम, बस्तर में दिखा बदलाव
मध्य प्रदेश के इन शहरों में शुरू हुई PNG सुविधा, ऐसे करें आवेदन
‘कांच के घर…’ कहकर गोविंद सिंह ने दिया करारा जवाब
टेंडर में देरी या रणनीति? बार-बार विस्तार से बढ़ा शक
विदिशा हादसा: दबंगों ने तहसील से लगे मकान पर तोड़फोड़ की, कैमरा सबूत भी ले गए
नीतीश कुमार की अध्यक्षता पक्की, JDU में कोई विकल्प नहीं: ललन सिंह