Karisma Kapoor के एक्स हसबैंड का लास्ट पोस्ट हुआ वायरल
नई दिल्ली। करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर के निधन की खबर से करीना और उनके परिवार को काफी गहरा झटका लगा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिल्ली बेस्ड बिजनेसमैन को 12 जून को हार्ट अटैक आया था। जब वह इंग्लैंड के गार्ड्स पोलो में गेम खेल रहे थे, उसी दौरान वह गिर पड़े, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर जाया गया, लेकिन वहां पर उन्हें नहीं बचाया जा सका।
53 साल के बिजनेसमैन संजय कपूर के निधन के बीच अब उनका कुछ घंटे पहले किया गया पोस्ट जमकर वायरल हो रहा है। इस पोस्ट में करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड ने बताया कि वह किस बात से दुखी हैं।
इस बात का संजय कपूर को पहुंचा था दुख
संजय कपूर के निधन से कुछ घंटे पहले का उनका ट्वीट जमकर वायरल हो रहा है, जो उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर किया था। तकरीबन 15 घंटे पहले संजय कपूर ने अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया फ्लाइट हादसे को लेकर दुख व्यक्त किया था।
उन्होंने लिखा था, "अहमदाबाद में एयर इंडिया विमान की दुर्घटना के बारे में जानकर बेहद दुख हुआ है। इससे जिन परिवारों का नुकसान हुआ है, मेरी संवेदनाएं और दुआएं उनके साथ हैं। भगवान उन्हें इस मुश्किल घड़ी में हिम्मत दें"। इस पोस्ट के कुछ घंटों बाद ही उनके निधन की खबर सामने आई, जिसने सभी को हैरान कर दिया।
करिश्मा कपूर से क्यों हुआ था उनका तलाक?
अभिषेक बच्चन के साथ रिश्ता टूटने के बाद करिश्मा कपूर ने साल 2003 में बिजनेसमैन संजय कपूर से शादी की थी। दोनों की शादी का धूमधाम से कृष्णा राज बंगले में फंक्शन हुआ था। शादी से दोनों को दो बच्चे हुए एक्ट्रेस की बेटी समाइरा और बेटे कियान राज कपूर। हालांकि, 12 साल बाद दोनों का रिश्ता डगमगाने लगा और करिश्मा ने संजय कपूर फिजिकल वॉयलेंस जैसे कई गंभीर आरोप लगाए।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब करिश्मा ने संजय के साथ तलाक की अर्जी दी थी तो उन्होंने उसमें ये दावा किया था कि संजय ने उन्हें अपने दोस्तों के साथ सोने को मजबूर किया था। संजय और करिश्मा ने 2016 में तलाक ले लिया और वह हमेशा के लिए अलग हो गए। आपको बता दें कि नंदिता महतानी और करिश्मा कपूर से अलग होने के बाद संजय कपूर ने प्रिया सचदेव से शादी की थी।


IND vs AUS: वनडे सीरीज के लिए इस धाकड़ ओपनर की भारतीय टीम में वापसी, चोट से उबर कर चार महीने बाद करेंगी वापसी
Naxal Surrender: नक्सल संगठन को बड़ा झटका, सुकमा में 22 नक्सलियों ने एक साथ किया सरेंडर
Chhattisgarh में बोर्ड एग्जाम की उलटी गिनती शुरू, गोपनीय सामग्री लेकर पुलिस सुरक्षा के साथ निकले शिक्षक
सलीम खान की बिगड़ी तबीयत, लीलावती अस्पताल में हुए भर्ती; हॉस्पिटल पहुंचे सलमान खान
Grand Mufti of India: कौन हैं केरल में जन्मे मुस्लिमों के मसीहा शेख अबू बक्र अहमद? PM Modi से मुलाकात की हो रही चर्चा
CG Liquor Scam: सौम्या चौरसिया की जमानत याचिका पर बिलासपुर हाईकोर्ट में सुनवाई
NZ vs CAN Live Score: कनाडा ने न्यूजीलैंड को 174 रन का लक्ष्य दिया, युवराज समरा का 58 गेंदों पर शतक
जब काम मांगने 'धुरंधर' फेम डायरेक्टर आदित्य धर के पास गई थीं मृणाल ठाकुर, एक्ट्रेस ने साझा किया किस्सा
T20 WC 2026: भारत बनाम नीदरलैंड, संभावित प्लेइंग 11 और हार्दिक-बुमराह को आराम