जम्मू-कश्मीर में खड़गे, सोनिया गांधी और राहुल करेंगे चुनाव प्रचार
नई दिल्ली,। जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए कांग्रेस ने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इसमें कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी और राहुल गांधी का नाम शामिल किया गया है।
जम्मू-कश्मीर में पहले चरण के लिए 18 सितंबर को वोट डाले जाएंगे। कांग्रेस ने पहले चरण के लिए 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने सूची में जयराम रमेश, अंबिका सोनी, अजय माकन, सलमान खुर्शीद और कन्हैया कुमार को भी शामिल किया है। इसके अलावा इस सूची में हिमाचल के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू, चरणजीत सिंह चन्नी, सचिन पायलट को भी स्टार प्रचारक बनाया है।
ये है स्टार प्रचारकों की सूची
मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, रजनी पाटिल, राजीव शुक्ला, मनीष तिवारी, प्रियंका गांधी, इमरान प्रतापगढ़ी, के.सी. वेणुगोपाल, किशोरी लाल शर्मा, अजय माकन, रंजीत रंजन, अंबिका सोनी, रमन भल्ला, भरत सिंह सोलंकी, ताराचंद, तारिक हमीद कर्रा, चौधरी लाल सिंह, सुखविंदर सिंह सुक्खू, पीरजादा मोहम्मद सईद, जयराम रमेश, इमरान मसूद, गुलाम अहमद मीर, पवन खेड़ा, सचिन पायलट, सुप्रिया श्रीनेत, मुकेश अग्निहोत्री, कन्हैया कुमार, चरणजीत सिंह चन्नी, मनोज यादव, सलमान खुर्शीद, शाहनवाज चौधरी, सुखजिंदर सिंह रंधावा, राजेश लिलोठिया, अमरिंदर सिंह राजा वारिंग, अलका लांबा, सैयद नासिर हुसैन, श्रीनिवास बी.वी., विकार रसूल वानी, नीरज कुंदन को कांग्रेस ने स्टार प्रचारक बनाया है।
बता दें कि 90 सदस्यीय जम्मू-कश्मीर विधानसभा के तीन चरणों में चुनाव होंगे। 18 सितंबर, 25 सितंबर और 1 अक्टूबर को तीन चरणों में वोट डाले जाएंगे, जबकि वोटों की गिनती आठ अक्टूबर को होगी। कांग्रेस ने जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में नेशनल कॉन्फ्रेंस के साथ गठबंधन किया है। जम्मू-कश्मीर में साल 2014 के बाद से यह पहला विधानसभा चुनाव होगा, क्योंकि 2019 में धारा 370 को हटा दिया गया था। इसके बाद से जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव नहीं हुए थे।


बंगाल की खाड़ी में सक्रिय हुआ सिस्टम, 7 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट
जिस वंदे भारत एक्सप्रेस में सवार थे भागवत........उस पर हरदोई में हुई पत्थरबाजी
नई दिल्ली के भारत मंडपम में CM ने लिया इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट-2026 में हिस्सा
AI क्षेत्र में निवेश के लिए राज्य सरकार की पहल
T20 WC: पाकिस्तान क्रिकेट में बढ़ा बवाल! शादाब खान के 'भारत को नहीं हराया' वाले बयान पर शाहिद अफरीदी का पलटवार
कौन हैं एआई किड ऑफ इंडिया, इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान चर्चा में क्यों? जानिए उनके बारे में सबकुछ
टैरिफ ट्रंप का सबसे बड़ा हथियार: सस्ती दवाओं के लिए फ्रांस पर बनाया दबाव, वाइन पर 100% टैक्स की दी धमकी
Export Measures: निर्यात बढ़ाने के लिए सरकार के सात कदम, ई-कॉमर्स निर्यातकों को सस्ते कर्ज के साथ मदद भी