रीवा  ।  शहर के ढेकहा तिराहे में महिला के विवाद को लेकर श्रमिकों के बीच जमकर चाकू चले। पत्थर भी बरसाए। वारदात के दौरान एक युवक के घायल होने की सूचना मिल रही है। गुस्‍साए श्रमिक सड़क पर आ गए और जाम लगा दिया।

वाहन में आग लगाई, पुलिस ने भांजी लाठियां

वाहन में भी आग लगा दी है। पुलिस ने भांजी लाठियां फिर भीड़ ने पुलिस को खदेड़ा। कई पुलिस और प्रदर्शनकारी गंभीर रूप से घायल। एक श्रमिक को चाकू मारने से विवाद हुआ था। मौके पर पुलिस बल पहुंच चुका है। श्रमिकों का प्रदर्शन जारी है। आवागमन बाधित होने से लोगों को परेशानी हो रही है।