जाने चेहरा साफ करने का सही तरीका
शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति होगा, जो ये नहीं चाहता होगा कि उसकी त्वचा हमेशा ग्लो करे और दमकती रहे। ऐसे में लोग समय-समय पर ट्रीटमेंट लेकर अपनी त्वचा का खास ध्यान रखते हैं, जिससे त्वचा संबंधी कई परेशानियों से राहत मिल जाती है। बहुत से लोग तो घरेलू नुस्खे अपनाकर भी अपनी त्वचा का ध्यान रखते हैं।कई लोगों को लगता है कि चेहरे को दिन में दो बार धोने से त्वचा की सभी गंदगी साफ हो जाती है, ऐसा सच भी है पर, क्या आप जानते हैं कि अगर आप गलत तरीके से चेहरे को साफ करेंगे तो इससे त्वचा डैमेज हो सकती है।गलत तरीके से चेहरा धोने पर आपको कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। बहुत से लोगों को इस बारे में पता ही नहीं है कि चेहरा धोने का सही तरीका आखिर है क्या। ऐसे में आज हम आपको चेहरा धोने का सही तरीका बताने जा रहे हैं।
सही क्लींजर का करें चुनाव
चेहरा धोने के लिए लोग क्लींजर का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में इसका इस्तेमाल करते वक्त ध्यान रखें कि ये आपकी स्किन टाइप के हिसाब से ही हो। अगर इसके इस्तेमाल से आपका चेहरा लाल हो रहा है तो इससे दूरी बना लें।
गर्म पानी से रहें दूर
अक्सर लोग चेहरा धोने के लिए गर्म पानी का इस्तेमाल करते हैं, जबकि इसके इस्तेमाल से चेहरा ड्राई हो सकता है। ऐसे में चेहरा धोने के लिए हमेशा नॉर्मल पानी का ही इस्तेमाल करें। ताकि आपके चेहरे की नमी बरकरार रहे।
स्किन को रगड़ें नहीं
चेहरा धोते समय कई लोग ढेर सारा फेसवॉश हाथ में लेकर स्किन को कस के रगड़ने लगते हैं। ऐसे में त्वचा डैमेज होने लगती है। चेहरे की त्वचा काफी सॉफ्ट होती है तो इस बात का खास ध्यान रखें।
पहले हाथों को धोएं
चेहरा धोने के लिए सीधे फेसवॉश को हाथ में ना ले लें। इसके लिए आप सबसे पहले हाथों को अच्छे से धोएं, इसके बाद ही फेसवॉश का इस्तेमाल करें। गंदे हाथों की वजह से चेहरे पर भी गंदगी जमा हो सकती है।


CG News: 5वीं-8वीं की केंद्रीकृत परीक्षा में छात्रों को नहीं किया जाएगा फेल, मुख्य परीक्षा में असफलता मिलने पर मिलेगा पूरक परीक्षा का मौका
रफ्तार का कहर: रायपुर में ट्रक की चपेट में आने से श्रमिक की मौत, उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार
आध्यात्मिक मूल्यों एवं संस्कारों की पाठशाला है अघोर गुरु पीठ बनोरा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
मजबूत समाज के निर्माण से ही समृद्ध और सशक्त राष्ट्र का निर्माण संभव : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
रायपुर को शहरी बाढ़ के खतरे से सुरक्षित करने की दिशा में सांसद बृजमोहन अग्रवाल की बड़ी पहल
छत्तीसगढ़ भाजपा की बड़ी बैठक कल,नई टीम के गठन के बाद पहली अहम बैठक
Durg News: 27 साल के CISF जवान ने लगाई फांसी, शव के पास पेपर पर लिखा मिला भाई का नाम और नंबर
तारिक रहमान के शपथ समारोह में शामिल नहीं होंगे PM मोदी? 17 फरवरी को मुंबई में इमैनुएल मैक्रों के साथ मीटिंग फिक्स
CG News: अब इस जिले में धर्मांतरित महिला के शव दफनाने पर मचा बवाल! परिवार ने किया घर वापसी का ऐलान, फोर्स तैनात
भारत-पाक मुकाबले से पहले उज्जैन में हवन-पूजन, टीम इंडिया की जीत के लिए 50 पुजारियों ने की विशेष प्रार्थना