जानिए कब है भगवान परशुराम जयंती?
विष्णु जी के अवतार प्रभु श्री परशुराम का क्रोध कितना विकराल था, यह पूरा जगत जानता है, फिर भी उन्होंने अपने क्रोध को कंट्रोल किया तथा भगवान महादेव के अनन्य भक्त प्रभु श्री राम से मिलने के पश्चात् उनके चरणों में अपना क्रोध समर्पित कर दिया तथा पश्चाताप करने निकल पड़े।
वही गुस्सा कभी भी अच्छा नहीं होता है। बोला जाता है कि गुस्सा करते वक़्त किसी भी व्यक्ति का विवेक ख़त्म हो जाता है तथा विवेकहीन पुरुष को पशु के समान व्यवहार करने लगता है। प्रथमतः तो क्रोध करना ही नहीं चाहिए और अगर क्रोध में कभी कोई गलत काम हो जाए या किसी दूसरे के लिए गलत बात मुंह से निकल जाए तो पश्चाताप करते हुए अपनी गलती की क्षमा मांग लेनी चाहिए।
परशुराम जी शिव जी के परम उपासक होने की वजह से ही उन्हें रुद्र शक्ति भी कहा जाता है। वह अपने माता-पिता के उपासक एवं आज्ञाकारी थे। पिता ऋषि जमदग्नि की हत्या राजा सहस्त्रार्जुन के पुत्रों द्वारा किए जाने से क्रोधित हो कर भगवान परशुराम ने इस धरती को 21 बार क्षत्रियों से विहीन कर दिया था। इसी प्रकार श्री राम द्वारा भगवान महादेव का धनुष तोड़े जाने पर वह इतना क्रोधित हुए कि अपनी प्रबल इच्छा शक्ति से तुरंत ही जनकपुर में पहुंच गए, जहां श्रीराम ने धनुष तोड़ा था। इस बात पर श्री राम के भाई लक्ष्मण जी से उनकी लंबी बहस भी हुई, किंतु इस बहस के चलते श्रीराम धीरज से दोनों का संवाद सुनते रहे। श्रीराम के धीरज से वह इतना ज्यादा प्रभावित हुए कि अपने क्रोध को श्रीराम के चरणों में समर्पित कर दिया तथा कभी क्रोध न करने की प्रतिज्ञा लेते हुए अंतर्ध्यान हो गए। बैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया को उनकी जयंती मनाई जाती है। इसे आखा तीज भी बोलते हैं तथा इसी दिन भगवान परशुराम का अवतरण हुआ था। इस दिन हवन पूजन और दान आदि करना चाहिए।


शेयर बाजार भूल जाएं, NHAI की स्कीम से मिलेगा बड़ा मुनाफा
तेज गेंदबाज का कहर, वैभव सूर्यवंशी बिना खाता खोले लौटे पवेलियन
खनिज नोटिस ने बढ़ाई BJP विधायक संजय पाठक की कंपनियों की मुश्किलें, 443 करोड़ वसूली का आदेश
पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर टकराव, चार की जान गई और कई घायल
अवैध धान पर बड़ी रेड...बलौदाबाजार में 2052 कट्टे जब्त, सरकारी सिस्टम में सेंध लगाने वालों पर शिकंजा, जानें कौन-कौन फंसा
निलंबित विधायक हुमायूं कबीर के कार्यक्रम पर हाई अलर्ट, बाबरी मस्जिद की नींव बनी चर्चा का केंद्र
घर बैठे मिलेगी नौकरी...सिंघस्थ के लिए 5,000 होम गार्ड्स भर्ती का रास्ता साफ...CM ने किया बटालियन बनाने का ऐलान, ऐसे करें अप्लाई
लखपति किसान बनने का मौका...CM ने की बड़ी घोषणा, जानें किसे मिलेगा लाभ और कैसे करें आवेदन
फ्लाइट रद्द होने से परेशान यात्रियों के लिए खुशखबरी...रेलवे ने उठाया बड़ा कदम, इन 37 ट्रेनों में जोड़े एक्स्ट्रा कोच, देखें लिस्ट
4.18 लाख महतारियों के लिए आखिरी मौका...23वीं किस्त चाहिए तो तुरंत कराएं KYC, चूके तो पछताएंगे