राजनीति में कदम रखने जा रही हैं 'लेडी खली' कविता दलाल
पहली भारतीय महिला रेसलर के रूप में WWE में हिस्सा लेने वाली कविता दलाल इन दिनों सुर्खियों में हैं। WWE के रिंग में अपने दांव पेच दिखाने वाली 'लेडी खली' के नाम से मशहूर कविता अब राजनीति में अपना दमखम दिखाएंगी। वे हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में रेसलर विनेश फोगाट के खिलाफ चुनाव लड़ेंगी। कांग्रेस ने जहां विनेश को मैदान में उतारा है तो कविता पर आम आदमी पार्टी (AAP) ने दाव खेला है। इस तरह जुलाना सीट पर मुकाबला भी दिलचस्प हो गया है।
बायोपिक का हो चुका है एलान, प्रीति अग्रवाल होंगी निर्माता
कविता दलाल की कहानी इतनी दिलचस्प और संघर्षों से भरी है कि उनकी बायोपिक बनाने की भी तैयारी हो चुकी है। उनकी पहचान दुनिया में एक ऐसी शख्सियत के तौर पर होती है, जिन्होंने पहली भारतीय महिला रेसलर के रूप में WWE में हिस्सा लिया और साबित किया कि भारतीय महिलाएं किसी भी मामले में कम नहीं हैं। कविता देवी की जिंदगी पर फिल्म बनाने से संबंधित अधिकार निर्माता प्रीति अग्रवाल ने खरीदे।
कविता दलाल ने 'द ग्रेट खली' से लिया प्रशिक्षण
WWE की पूर्व रेसलर कविता जींद जिले की रहने वाली हैं। उनकी शादी बागपत जिले के बिजवाड़ा गांव में हुई है। दुनियाभर में एक भारतीय रेसलर के तौर पर मशहूर द ग्रेट खली का भी खास रिश्ता रहा है। खली ने ही कविता देवी को WWE के लिए अपने मातहत प्रशिक्षण दिया था। कविता देवी WWE की खिलाड़ी बनने से पहले स्वतंत्र रूप से कविता और हार्ड केडी के नाम से रेसलिंग किया करती थीं।
भाई संजय दलाल की भूमिका
कविता देवी पर फिल्म बनाने के लिए प्रीति अग्रवाल ने निर्माता के तौर पर अब फिल्म निर्माता जीशान अहमद को भी बतौर निर्माता इस परियोजना में शामिल कर लिया है और अब दोनों निर्माता के रूप में साझेदारी में इस फिल्म का निर्माण करेंगे। कविता की बायोपिक में इस बात को खासतौर से दिखाया जाएगा कि कैसे कविता देवी के बड़े भाई संजय दलाल ने बचपन से ही कविता का साथ दिया और उन्हें उस मुकाम तक पहुंचाने में हर संभव प्रयास किया, जिसके लिए आज कविता देवी दुनिया भर में जानी जाती हैं।


राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (22 फ़रवरी 2026)
खाद्य मंत्री बघेल ने उपभोक्ता संरक्षण विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्मदिवस पर लखनपुर में विशेष पूजा-अर्चना, मंत्री राजेश अग्रवाल ने मरीजों को बांटे फल
51 फीट की दिव्य वनवासी श्रीराम की प्रतिमा ग्वालियर से रवाना
"समृद्ध किसान-समृद्ध प्रदेश" के लक्ष्य को किया जा रहा है साकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
आश्रम-छात्रावास में ‘सीखो-सिखाओ, अंजोर फैलाओ’ कार्य संस्कृति के जरिए विद्यार्थियों को जीवन की चुनौतियों से मुकाबला करने किया जा रहा तैयार
परीक्षा पूर्व विद्यार्थियों के लिए ‘हेल्पलाइन 2026’ मार्गदर्शन एवं परामर्श की सशक्त पहल
समाज की प्रगति के लिए संगठित रहना आवश्यक - वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री देवांगन
‘प्रोजेक्ट चीता’ ‘प्रकृति से प्रगति’ का संदेश देती विश्व की सबसे सफल परियोजना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी भोपाल में प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षकों के बीच मैत्री वॉलीबाल मैच आयोजित 