लॉरेंस गैंग के बदमाशों का एनकाउंटर
मोहाली। पंजाब के मोहाली स्थित डेराबस्सी इलाके में गैंगस्टर लॉरेंस-गोल्डी ढिल्लों गैंग और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान गैंग के दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। दोनों के पैरों में गोली लगी है, जिन्हें गंभीर हालत में सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसपी (रूरल) मनप्रीत सिंह खुद मौके पर पहुंचे और बताया कि पूछताछ के बाद जल्द ही बड़े खुलासे होने की संभावना है। जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं और बाइक पर सवार होकर वहां जा रहे हैं। पुलिस ने तुरंत घेराबंदी की। जब पुलिस ने उन्हें सरेंडर करने के लिए कहा, तो उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। इसके जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसमें दोनों बदमाशों के पैरों में गोली लगी।


साउथ के सुपरस्टार्स की पढ़ाई का सच, कौन ज्यादा पढ़ा-लिखा?
होली 2026: सुख-शांति के लिए जरूर करें ये आसान उपाय
एक्सपर्ट बोले- रात में बार-बार जागना हल्के में न लें
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (26 फ़रवरी 2026)
छत्तीसगढ़ की राजनीति गरमाई, अभिभाषण बहस में सीएम साय का तीखा वार
पर्यावरण संरक्षण की मिसाल बना रीवा, केमिकल-फ्री रंगों की बढ़ी मांग
एमपी में बड़ा खुलासा: दमोह में फर्जी पासपोर्ट, जबलपुर में गिरफ्तारी
स्थानीय निकायों को सौंपी जाएगी बड़ी जिम्मेदारी