लोकसभा चुनाव : भाजपा से चुनाव लड़ने को लेकर सुर्खियों में कंगना रनौत
चंडीगढ़। लोकसभा चुनाव में चंडीगढ़ से भाजपा टिकिट को लेकर बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत के दावेदारी के चर्चे हैं। सूत्रों के अनुसार इस बार भी चंडीगढ़ से भाजपा बाहरी प्रत्याशी को उतारने की तैयारी है। इस बारे में भाजपा ने सर्वे कर इस बारे में कंगना को बता दिया है। जिसके चलते कंगना ने चंडीगढ़ में आवास भी ले लिया है। फिलहाल भाजपा से यहां बॉलीवुड एक्ट्रैस किरण खेर सांसद हैं। सूत्रों के अनुसार भाजपा ने स्थानीय नेताओं में से उम्मीदवार चुनने के लिए भी एक सर्वे करवाया था लेकिन आपसी कलह के कारण भाजपा कोई रिस्क नहीं लेना चाहती। चंडीगढ़ संसदीय सीट से भाजपा का उम्मीदवार बनने के लिए चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के मालिक भी सक्रिय हुए थे लेकिन उन पर सहमति नहीं बनी। अब कंगना रनौत के नाम की चर्चाएं चल रही हैं हालांकि, भाजपा हाईकमान ही इस बारे में अंतिम फैसला लेगा।
भाजपा कंगना रनौत के जरिए चंडीगढ़ में रहने वाले हिमाचली वोटों को साधना चाहती है। चंडीगढ़ में बड़ी संख्या में हिमाचल के लोग रहते हैं। कंगना मूलरूप से हिमाचल के मंडी जिला निवासी हैं। कंगना रनौत की पढ़ाई चंडीगढ़ में हुई है। वह यहां के सेक्टर-15 के डीएवी स्कूल से पासआउट हैं। इससे पहले कंगना ने 4 नवंबर को चुनाव लड़ने के संकेत दिए थे। कंगना मूवी तेजस की रिलीज के बाद गुजरात के प्रसिद्ध यात्राधाम द्वारका के जगत मंदिर पहुंची थी। उन्होंने मीडिया से बातचीत में लोकसभा चुनाव लड़ने का संकेत देते हुए कहा था कि अगर भगवान श्रीकृष्ण की कृपा रही तो वह लोकसभा चुनाव लड़ेंगी। तब उनके हिमाचल के मंडी सीट से चुनाव मैदान में उतरने के कयास लगाए जा रहे थे।


राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (25 मार्च 2026)
डिजिटल सेवा केंद्र से बदली रानी कुर्रे की जिंदगी, बनीं आत्मनिर्भर
डेयरी योजना बदल रही है धनमती की तकदीर
मध्यप्रदेश पुलिस की संपत्ति संबंधी अपराधों के विरूद्ध बड़ी कार्यवाही
किसान ही देश के भाग्य विधाता हैं, उनकी समृद्धि ही है हमारा संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
चमेली के जीवन में दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना ने बिखेरी खुशियों की रोशनी
खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स छत्तीसगढ़ के लिए मील का पत्थर
“महिला सम्मान का असली अर्थ तब होगा जब महिलाओं के खिलाफ अपशब्द बंद होगा” : एआईजी सिंह
अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा पर चर्चा: ईरान संकट के बीच ट्रंप ने पीएम मोदी से बात की
मुख्यमंत्री डॉ. यादव वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व में बुधवार को रिलीज करेंगे कछुए